Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'इंस्टाग्राम वाला प्यार': परीक्षा बीच में छोड़ प्रेमी संग भागी नाबालिग छात्रा, पुलिस ने नालंदा से दबोचा

    Updated: Mon, 06 Jul 2026 01:43 PM (IST)

    इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद एक नाबालिग छात्रा अपने प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई। हसनबाजार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रेमी-प्रेमिका को ...और पढ़ें

    परीक्षा बीच में छोड़ प्रेमी संग भागी नाबालिग छात्रा, पुलिस ने नालंदा से दबोचा (AI Generated Image)

    परीक्षा बीच में छोड़ प्रेमी संग भागी नाबालिग छात्रा, पुलिस ने नालंदा से दबोचा (AI Generated Image)

    HighLights

    1. इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती प्रेम संबंध में बदल गई।

    2. नाबालिग छात्रा अपने प्रेमी संग घर छोड़कर फरार हुई।

    3. पुलिस ने नालंदा से प्रेमी-प्रेमिका को बरामद किया।

    संवाद सूत्र, पीरो (आरा)। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती प्रेम संबंध में बदल गई और एक नाबालिग छात्रा अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर फरार हो गई। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए हसनबाजार थाना पुलिस ने नालंदा जिले से प्रेमी-प्रेमिका को बरामद कर लिया है।

    युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है, जबकि नाबालिग छात्रा को मेडिकल जांच के लिए भेजा जा रहा है।

    जानकारी के अनुसार, पीरो अनुमंडल के पीरो थाना क्षेत्र की निवासी छात्रा अपने मामा के घर विक्रमगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में रहकर पढ़ाई कर रही थी। वो 1 जुलाई को हाईस्कूल में कक्षा 11वीं की परीक्षा देने अपने ममेरे भाई के साथ आई थी।

    पहली पाली की परीक्षा समाप्त होने के बाद जब उसका भाई दूसरी पाली की परीक्षा देकर बाहर निकला तो बहन कहीं नहीं मिली।

    काफी खोजबीन के बाद भी छात्रा का कोई पता नहीं चल सका। 2 जुलाई को छात्रा ने परिजनों को फोन कर बताया कि वह नालंदा जिले के बिहारशरीफ अनुमंडल अंतर्गत अस्थावां थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर गांव निवासी साधु पासवान के पुत्र नयन उर्फ नमन कुमार के साथ मुस्तफापुर आ गई है और परिजन चिंता न करें।

    परिजनों ने उसे वापस आने के लिए समझाने का प्रयास किया, लेकिन 3 जुलाई को युवक द्वारा मोबाइल फोन बंद कर दिए जाने के बाद मामला और गंभीर हो गया। इसके बाद छात्रा के पिता ने 4 जुलाई को हसनबाजार थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई।

    खबरें और भी

    मामले की गंभीरता को देखते हुए हसनबाजार थानाध्यक्ष ने तकनीकी अनुसंधान के तहत आरोपी के मोबाइल का सीडीआर निकलवाया और पुलिस टीम के साथ 5 जुलाई को नालंदा पहुंचकर कार्रवाई शुरू की। इसके बाद 6 जुलाई को दोनों को बरामद कर हसनबाजार थाना लाया गया।

    पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए नाबालिग छात्रा को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है, जबकि आरोपी नमन कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।