Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भोजपुर में तिलक समारोह जा रहे मौसेरे भाइयों को ट्रक ने कुचला, एक की मौत

    Updated: Sun, 03 May 2026 09:27 PM (GMT+05:30)

    भोजपुर में तिलक समारोह में जा रहे दो मौसेरे भाइयों को ट्रक ने रौंद दिया, जिसमें एक युवक की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। ...और पढ़ें

    रोते-बिलखते परिजन। (जागरण)

    रोते-बिलखते परिजन। (जागरण)

    HighLights

    1. खरईचा गांव के पास ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा।

    2. तिलक समारोह में जा रहे युवक नीतीश कुमार की मौत।

    3. मौसेरा भाई प्रिंस कुमार हादसे में मामूली घायल हुआ।

    जागरण संवाददाता, आरा। भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के खरईचा गांव के समीप रविवार की देर शाम तिलक समारोह में जा रहे बाइक सवार दो मौसेरे भाइयों को ट्रक ने रौंद दिया।

    इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा मामूली रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, मृतक 18 वर्षीय नीतीश कुमार कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के सरैया गांव निवासी पन्नालाल राम के पुत्र थे, जो इंटर का छात्र था।

    घायल युवक की पहचान चरपोखरी थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव निवासी उसका मौसेरा भाई प्रिंस कुमार के रूप में हुई है।घटना के संबंध में मृतक के छोटे भाई अमित कुमार ने बताया कि सेमरिया गांव निवासी उनकी मौसी सीमा देवी की बेटी का तिलक समारोह आयर थाना क्षेत्र के भेड़री गांव में था।

    तिलक में शामिल होने जा रहा था नीतीश

    उसी में शामिल होने के लिए नीतीश कुमार अपने मौसेरे भाई प्रिंस कुमार के साथ बाइक से जा रहे थे कि इसी दौरान खरईचा गांव के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

    हादसे में नीतीश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि प्रिंस कुमार को हल्की चोटें आईं। स्वजन आनन-फानन में नीतीश को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

    खबरें और भी

    अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। मृतक दो भाइयों और एक बहन में दूसरे स्थान पर थे। स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

    यह भी पढ़ें- नालंदा के सरमेरा रोड पर सड़क हादसा, लखीसराय के 2 युवकों की मौत