Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    PM Kisan Yojana की 17वीं किस्त पर आया बड़ा अपडेट, जान लीजिए बैंक अकाउंट में कब आएंगे 2,000 रुपये

    Updated: Thu, 30 May 2024 03:11 PM (IST)

    PM Kisan Yojana Update प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त को लेकर अहम अपडेट आया है। मिली जानकारी के अनुसार लोकसभा चुनाव के संपन्न होन ...और पढ़ें

    पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त पर आया बड़ा अपडेट
    पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त पर आया बड़ा अपडेट

    HighLights

    1. 1.66 लाख किसानों को पीएम सम्मान निधि की मिलेगी 33.44 करोड़
    2. किसानों को अभी तक 16 किस्तों की मिली है राशि

    जागरण संवाददाता, आरा। PM Kisan Yojana 17th Installment Date लोकसभा चुनाव 2024 के बाद पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभुकों को आगामी 17वीं किश्त की राशि दो हजार रुपये मिलेगी। जिले के विभिन्न प्रखंडों के एक लाख 66 हजार 486 किसानों को यह राशि मिलेगी।

    अगली किस्त में जिले को कुल राशि 33 करोड़ 29 लाख 72 हजार रुपये मिलेगा। इसके पहले इन किसानों को 16 किस्त मिल चुकी है। पीएम किसान निधि की राशि किसानों के खरीफ फसल के लिए उर्वरक खरीद के लिए मददगार साबित होगी।

    1.73 लाख किसानों ने किया आवेदन

    जिला कृषि पदाधिकारी शत्रुध्न साहु ने बताया कि जिले के विभिन्न प्रखंडों में एक लाख 73 हजार 659 किसानों ने पीएम सम्मान निधि के लिए आवेदन किया है।

    उन्होंने कहा कि इसमें विभिन्न प्रखंडों के 7239 किसानों के बैंक खाता को उसके आधा कार्ड से जुड़ा हुआ नहीं पाया गया। इसके उसके कारण उन्हें राशि नहीं मिल पाएगी।

    दूसरी ओर आरा के दो, बड़हरा प्रखंड के आठ पीरो प्रखंड के एक किसान ने अपने आधार कार्ड से ई-केवाईसी कराया है, लेकिन अभी तक उसका पोर्टल पर नहीं दिख रहा है।

    विभिन्न प्रखंडों में निम्न किसानों को मिली राशि प्रखंड:

    • अगिआवं में 4,221 किसानों को मिली राशि
    • आरा में 18,510
    • बड़हरा में 14,827
    • बिहिया में 9,074
    • चरपोखरी में 8,723
    • गड़हनी में 5,249
    • जगदीशपुर में 14,468
    • कोईलवर में 9,208
    • पीरो में 20,223
    • सहार में 9,298
    • संदेश में 8,521
    • शाहपुर में 16,385
    • तरारी में 14,036
    • उदवंतनगर में 13,783

    ये भी पढ़ें- मटन-मछली से लेकर मंगलसूत्र तक... Lalu Yadav रहे 'बैकस्टेज', Tejashwi Yadav ने किया 'खेला'

    ये भी पढ़ें- 'NDA गठबंधन 2019 की तुलना में...', सीटों को लेकर Shahnawaz का दावा; PM पद को लेकर कही ये बात

    खबरें और भी