Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Railway News: आरा जंक्शन को 3 और एक्सप्रेस ट्रेन देने की तैयारी, जल्द हो सकता है एलान; DRM ने किया निरीक्षण

    Updated: Wed, 08 Jan 2025 03:02 PM (IST)

    Ara News दानापुर रेल मंडल के डीआरएम जयंत कुमार चौधरी ने आरा जंक्शन का औचक निरीक्षण किया और वहां के विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने दो और तीन नंब ...और पढ़ें

    आरा जंक्शन से तीन और ट्रेन को रेगुलर करने की तैयारी (जागरण)
    आरा जंक्शन से तीन और ट्रेन को रेगुलर करने की तैयारी (जागरण)

    HighLights

    1. आरा जंक्शन से तीन और ट्रेन को स्थायी तौर पर चलाने पर विचार
    2. डीआरएम ने आरा जंक्शन का किया मुआयना और दिए कई निर्देश

    जागरण संवाददाता, आरा। Ara News: दानापुर रेल मंडल के डीआरएम जयंत कुमार चौधरी, सीनियर डीसीएम अभिनव सिदार्थ के साथ कई अधिकारी चौसा के लिए रवाना हुए थे। जिसमें आरा जंक्शन पर औचक निरीक्षण करने उतर गए, उसके बाद आरा जंक्शन के विकास कार्यों का जायजा लिया। जिसमें गति शक्ति के तहत दो नंबर एवं तीन नंबर प्लेटफार्म को ऊंची कारण करने के लिए जल्द से जल्द निर्देश दिया।

    वहीं गति शक्ति में काम को बढ़ाने का आदेश भी दिया। जानकारी के अनुसार मंगलवार को आरा सांसद सुदामा प्रसाद ने दानापुर रेल मंडल के डीआरएम से मिलकर कई बातों का साझा किया था। जिस पर बुधवार को डीआरएम ने आरा जंक्शन का जायजा लिया, जिसमें कोई खामियां पाई गई।

    साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिए स्टेशन प्रबंधक को निर्देश दिया। डीआरएम ने आईओडब्ल्यू को निर्देश दिया कि 10 दिनों में सभी काम लग जानी चाहिए।

    डीआरएम ने यह भी निर्देश दिया कि पूर्वी गुमटी के पास लाइट आरओबी को भी जल्द से जल्द काम लग जाना चाहिए। वही लिफ्ट, स्लेटर जल्द लगाने का निर्देश दिया।

    आरा जंक्शन से इन तीन ट्रेनों को रेगुलर करने की तैयारी

    संभावना जताई जा रही है कि आरा जंक्शन से तीन ट्रेनों का परिचालक रेगुलर कर दिया जाएगा। जिसमें कैपिटल एक्सप्रेस, आरा कोलकाता गरीब रथ को आरा से खोलने के लिए निर्धारित किया जाएगा।

    वहीं, धनबाद सासाराम इंटररसिटी एक्सप्रेस ट्रेन को आरा तक विस्तार करने की योजना बनाई जा रही है। हाजीपुर रेलवे जोन के जीएम छत्रसाल सिंह 20 जनवरी को आरा जंक्शन पर वार्षिक निरीक्षण करने आएंगे। जिसमें आरा जंक्शन का विकास से संबंधित कई कार्य करने का निर्देश भी देंगे।

    खबरें और भी

    कैपिटल एक्सप्रेस ट्रेन राजेंद्र नगर टर्मिनल से सिक्किम तक जाती है

    कैपिटल एक्सप्रेस ट्रेन राजेंद्र नगर टर्मिनल से सिक्किम तक चलती है, और यह सफर 513 किलोमीटर की दूरी तय करती है। यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन चलती है और इसकी यात्रा का समय लगभग 13 घंटे 25 मिनट है।

    इस ट्रेन में विभिन्न श्रेणियों की सीटें उपलब्ध हैं, जिनमें 1A, 2A, 3A, 3E और SL शामिल हैं। ट्रेन की समय सारणी और सीट उपलब्धता की जानकारी ixigo वेबसाइट पर देखी जा सकती है।

    कैपिटल एक्सप्रेस ट्रेन का मार्ग इस प्रकार है

    यह ट्रेन राजेंद्र नगर टर्मिनल से चलती है और फिर पटना साहेब, बांका घाट, फतवा, खुस्रोपुर, बख्तियारपुर जंक्शन, बरह, मोकामा जंक्शन, हातिदाह अप्पर, राजेंद्र पुल, गरहरा, न्यू बरौनी जंक्शन, बेगूसराय, लखमीनिया, खगरिया जंक्शन, मानसी जंक्शन, महेस खुंट, नारायणपुर, थाना बिहपुर जंक्शन, नौगछिया, कुर्सेला, करागोला रोड, सेमापुर, कटिहार जंक्शन, लाभा, खुरिअल, आज़मनगर रोड, बारसोई जंक्शन, सुधानी, टलता, दल्कोल्हा, किशनगंज, अलुअबारी रोड, ठाकुरगंज, बागडोगरा, सिलिगुड़ी जंक्शन और सिक्किम तक जाती है।

    ये भी पढ़ें

    Ara News: आरा के इस उप डाकघर को दूसरे जगह शिफ्ट करने की तैयारी, आ रही ये परेशानी

    Jobs in Bihar: बिहार के लोगों की बल्ले-बल्ले, NH किनारे होगी रोजगार की भरमार; पढ़ लीजिए सरकार की प्लानिंग