Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Uttarakhand Tunnel Collapse: बिहार का युवक भी सुरंग में फंसा, सबाह को वीडियो में देख स्वजन की आई जान में जान

    By Kanchan KishoreEdited By: Aysha Sheikh
    Updated: Wed, 22 Nov 2023 08:25 AM (IST)

    Uttarakhand Tunnel Collapse बिहार के भोजपुर का सहार प्रखंड निवासी सबाह अहमद भी उत्तराखंड के उत्तरकाशी में सुरंग में फंसा हुआ है। मंगलवार को जारी वीडिय ...और पढ़ें

    Uttarakhand Tunnel Collapse: बिहार का युवक भी सुरंग में फंसा
    Uttarakhand Tunnel Collapse: बिहार का युवक भी सुरंग में फंसा

    संवाद सूत्र, सहार (भोजपुर)। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में सुरंग में 41 कामगारों के साथ फंसे सहार प्रखंड के पेउर गांव के सबाह अहमद उर्फ सैफ को मंगलवार को जारी वीडियो में देख स्वजन की जान में जान आई।

    सुबह में घटनास्थल पर बचाव दल ने पाइप के जरिए इंडोस्कोपिक कैमरा डाल सुरंग में फंसे कामगारों का हालचाल लिया था। वीडियो क्लिप में सबाह भी दिख रहे हैं। दस दिनों से सुरंग में फंसे सबाह के बाहर निकलने की प्रार्थना पूरा गांव कर रहा है।

    'कोई झांकने भी नहीं आया'

    पिता मिस्बाह अहमद ने बताया कि उनके भतीजे और सबाह के साले, दोनों हादसे वाली जगह पर गए हुए हैं और वहां से बचाव की गतिविधियों के बारे में बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि 10 दिनों से हम लोगों को केवल आश्वासन मिल रहा है, अफसोस है कि पत्रकारों को छोड़ शासन या संबंधित कंपनी की ओर से कोई झांकने भी नहीं आए हैं।

    सबाह की मां शहनाज बेगम ने सुबकते हुए कहा कि वह टनल में फंसे अपने पुत्र सबाह के साथ सभी कामगारों के सकुशल बाहर आने की उपर वाले से दुआ कर रही हैं। सबाह अहमद 41 कामगारों के साथ 12 नवंबर से सुरंग में फंसे हुए हैं। वे निर्माण कंपनी नव योगा में सुपरवाइजर हैं।

    ये भी पढे़ं -

    Bihar Weather: छठ के बाद मौसम ने बदला रंग, पटना सहित 24 शहरों का गिरा तापमान, जानिए कहां पड़ी सबसे ज्यादा ठंड

    Bihar News: 'काम नहीं तो वेतन नहीं', सरकार ने अवैध घोषित की डॉक्टरों की हड़ताल; अब कटेगी सैलरी

    खबरें और भी