Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिस्कोमान अध्यक्ष आरा के विशाल सिंह का बढ़ा कद;  NCUI की शासी परिषद के लिए चुने गए

    Updated: Sun, 19 Jul 2026 11:43 AM (GMT+05:30)

    आरा के विशाल सिंह भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ (NCUI) की शासी परिषद के लिए चुने गए हैं, जो बिहार के सहकारिता क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। ...और पढ़ें

    एनसीयूआई की शासी नि‍काय परिषद में विशाल सिंंह ने लहराया परचम।

    एनसीयूआई की शासी नि‍काय परिषद में विशाल सिंंह ने लहराया परचम।

    HighLights

    1. विशाल सिंह भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ की शासी परिषद में शामिल।

    2. यह बिहार के सहकारिता आंदोलन के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

    3. वे बिस्कोमान और एनसीसीएफ के वर्तमान अध्यक्ष भी हैं।

    जागरण संवाददाता, आरा। भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ (NCUI) की शासी परिषद के चुनाव में बिहार के लिए बड़ी उपलब्धि सामने आई है।

    आरा के विशाल सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शासी परिषद में जगह बनाई है। उन्हें 18 जुलाई को हुए चुनाव में 12 सदस्यों वाले सहकारी अध्यक्षों के समूह में 11 मत प्राप्त हुए। चुनाव परिणाम रविवार सुबह घोषित किए गए।

    देश के सर्वोच्च सहकारी संगठन में मिला प्रतिनिधित्व

    भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ (NCUI) देश में सहकारी आंदोलन का सर्वोच्च शीर्ष संगठन है, जो विभिन्न सहकारी संस्थाओं का राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करता है।

    हर पांच वर्ष पर इसकी 21 सदस्यीय शासी परिषद का चुनाव होता है। विभिन्न क्षेत्रों की सहकारी समितियों के अध्यक्ष इन सदस्यों का चुनाव करते हैं। इसके बाद चुने गए सदस्य अपने बीच से NCUI के अध्यक्ष का चयन करते हैं।

    विशाल सिंह का निर्वाचन नेशनल लेवल कोऑपरेशन सोसाइटी एवं फेडरेशन समूह के प्रतिनिधि के रूप में हुआ है।

    वर्तमान में संभाल रहे हैं दो बड़ी जिम्मेदारियां

    विशाल सिंह वर्तमान में भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ (NCCF) तथा बिहार राज्य सहकारी विपणन संघ लिमिटेड (बिस्कोमान) के अध्यक्ष हैं।

    उनके NCUI की शासी परिषद में चुने जाने को बिहार के सहकारिता क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

    सहकारिता आंदोलन से जुड़ा है परिवार

    विशाल सिंह ऐसे परिवार से आते हैं, जिसका बिहार के सहकारिता आंदोलन से गहरा जुड़ाव रहा है। वे बिहार में सहकारिता आंदोलन को नई पहचान दिलाने वाले स्वर्गीय तपेश्वर सिंह के पौत्र हैं। उनके पिता स्वर्गीय अजीत सिंह पूर्व सांसद रहे, जबकि उनकी माता मीना सिंह हैं।

    बिस्कोमान चुनाव में भी रचा था इतिहास

    विशाल सिंह इससे पहले बिस्कोमान अध्यक्ष का चुनाव जीतकर भी सुर्खियों में आए थे। उन्होंने लंबे समय तक इस पद पर रहे राजद के विधान पार्षद डॉ. सुनील कुमार सिंह को हराकर इतिहास रचा था। उनकी उस जीत को बिहार की सहकारिता राजनीति में बड़े बदलाव के रूप में देखा गया था।

    खबरें और भी

    नए अध्यक्ष के चुनाव पर रहेगी नजर

    NCUI के वर्तमान अध्यक्ष दिलीप संघानी का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। संघानी वर्तमान में इफको के चेयरमैन भी हैं और गुजरात सरकार में मंत्री रह चुके हैं। अब शासी परिषद के नए सदस्यों के चुने जाने के बाद जल्द ही NCUI के नए अध्यक्ष का चुनाव भी कराया जाएगा।