Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भोजपुर में घर बुलाकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने 4 आरोपितों को किया गिरफ्तार

    Updated: Sat, 07 Mar 2026 11:27 PM (IST)

    भोजपुर जिले में घर से बुलाकर एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। घटना करनामेपुर थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने त्वरित कार्र ...और पढ़ें

    युवती से सामूहिक दुष्कर्म। (सांकेतिक फोटो)

    युवती से सामूहिक दुष्कर्म। (सांकेतिक फोटो)

    HighLights

    1. फोन कर साजिश के तहत बुलाया घर

    2. खेत में बेहोशी की हालत में मिली युवती

    जागरण संवाददाता, आरा। भोजपुर जिले में घर से बुलाकर एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है।

    घटना करनामेपुर थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि, अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

    घटना पांच मार्च की देर रात की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों में करनामेपुर थाना क्षेत्र के सइयां के डेरा गांव निवासी उपेंद्र यादव उर्फ लल्लू यादव, विनोद यादव उर्फ मोटक यादव, नीतीश यादव और अवधेश यादव उर्फ लकड़ू व्यास शामिल हैं।

    पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपित लल्लू यादव ने साजिश के तहत 19 वर्षीय पीड़िता को घटना की रात फोन कर गांव बुलाया था। वहां पहले से मौजूद अन्य आरोपितों के साथ मिलकर युवती को बंधक बना लिया गया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

    बेहोशी की हालत में मिली युवती

    सुबह स्वजन जब उसकी खोजबीन करते हुए खेत की ओर पहुंचे तो युवती बेहोशी की हालत में मिली। इसके बाद परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

    सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। सभी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। वहीं, अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- Video: गोपालगंज में ब्वॉयफ्रेंड की रिहाई के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती; हथकड़ी पहने प्रेमी को लेकर पहुंची पुलिस

    खबरें और भी