Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Video: गोपालगंज में ब्वॉयफ्रेंड की रिहाई के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती; हथकड़ी पहने प्रेमी को लेकर पहुंची पुलिस

    By Balmiki Mani TiwariEdited By: Piyush Pandey
    Updated: Fri, 06 Mar 2026 11:53 AM (IST)

    गोपालगंज के भोरे थाना क्षेत्र में एक युवती अपने प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई। युवती ने अपने प्रेमी पवन चौहान को पुलिस हिरासत ...और पढ़ें

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    अनुज पांडेय, भोरे (गोपालगंज)। प्यार में इंसान किसी भी हद तक जा सकता है। इसका ताजा उदाहरण शुक्रवार की सुबह भोरे थाना क्षेत्र के बनकटा जागीरदारी गांव में देखने को मिला।

    यहां एक युवती अपने प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई। इस घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। घंटों चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस को हिरासत में लिए गए प्रेमी को हथकड़ी समेत टावर के नीचे लाना पड़ा।

    मिली जानकारी के अनुसार बनकटा मल गांव निवासी संजय गोंड की पुत्री अर्पिता कुमारी का प्रेम प्रसंग गांव के ही पवन चौहान के साथ लंबे समय से चल रहा था।

    gopalganj CRIME NEWS (14)

    बताया जाता है कि गुरुवार की रात अर्पिता अचानक घर से लापता हो गई। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन जब उसका पता नहीं चला तो उन्होंने पवन चौहान पर अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

    शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पवन चौहान को हिरासत में लेकर थाने ले आई। इधर शुक्रवार की सुबह जब ग्रामीणों की नजर बनकटा जागीरदारी स्थित मोबाइल टावर पर पड़ी तो वे हैरान रह गए।

    कराई जाए शादी

    अर्पिता टावर की ऊंचाई पर बैठी थी और नीचे आने से इनकार कर रही थी। युवती की मांग थी कि पुलिस उसके प्रेमी को रिहा करे और दोनों की शादी कराई जाए।

    घटना की सूचना मिलते ही भोरे थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक समझाने-बुझाने के बाद भी जब वह नीचे उतरने को तैयार नहीं हुई तो पुलिस ने हिरासत में बंद पवन चौहान को हथकड़ी लगी हालत में ही जीप से टावर के पास लाकर खड़ा कर दिया।

    समाचार लिखे जाने तक पुलिस प्रशासन व स्थानीय ग्रामीणों की मदद से युवती को सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास किया जा रहा था। पूरे इलाके में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।

    पुलिस का कहना है कि युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के बाद दोनों पक्षों को समझाकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- घर से पहनकर निकलती थी नेम प्लेट लगी वर्दी, लोगों को दिखाती थी रौब; बेगूसराय में फर्जी लेडी दारोगा गिरफ्तार

    खबरें और भी