Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार के आंगनबाड़ी केंद्रों पर अब नहीं मिलेगा सूखा राशन, पैकेट में होगी तैयार भोजन की सप्लाई

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 07:22 PM (IST)

    आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों, गर्भवती व धात्री महिलाओं को अब सूखे राशन की जगह रेडी-टू-कुक और रेडी-टू-ईट प्रीमिक्स फूड पैकेट मिलेंगे। यह पहल पोषण सुधार ...और पढ़ें

    आंगनबाड़ी केंद्र। फाइल फोटो

    आंगनबाड़ी केंद्र। फाइल फोटो

    HighLights

    1. सूखे राशन की जगह रेडी-टू-कुक/ईट प्रीमिक्स फूड पैकेट।

    2. पोषण सुधार, बाल मृत्यु दर घटाने और भ्रष्टाचार रोकने का लक्ष्य।

    3. कॉमफेड द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों पर होगी पैकेटों की आपूर्ति।

    संवाद सहयोगी, डुमरांव (बक्सर)। समेकित बाल विकास सेवाएं के तहत संचालित केंद्र प्रायोजित योजना में आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों, गर्भवती एवं धातृ महिलाओं को अब सूखे राशन के स्थान पर रेडी-टू-कुक और रेडी-टू-ईट प्रीमिक्स फूड पैकेट उपलब्ध कराने की तैयारी शुरू हो गई है।

    मंत्रिपरिषद की स्वीकृति मिलने के बाद आइसीडीएस के संयुक्त सचिव द्वारा इस संबंध में संकल्प जारी कर दिया गया है। योजना का उद्देश्य बच्चों, गर्भवती और धातृ महिलाओं के पोषण एवं स्वास्थ्य स्तर में सुधार लाना, बाल मृत्यु दर में कमी करना तथा बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास को बढ़ावा देना है। इसके तहत पूरक पोषाहार योजना में दिए जाने वाले टेक होम राशन (टीएचआर) की व्यवस्था में बदलाव किया गया है।

    भ्रष्टाचार पर लगेगी लगाम 

    राज्य सरकार के अनुमोदन के बाद अब बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (काम्फेड) के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों पर नामांकित लाभार्थियों की संख्या के अनुसार, रेडी-टू-कुक और रेडी-टू-ईट प्रीमिक्स सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।

    इन फूड पैकेटों में न्यूट्री राइस, खिचड़ी प्रीमिक्स, न्यूट्री पुलाव, फोर्टिफाइड मूंग दाल-चावल खिचड़ी, मल्टीमिक्स अनाज, नमकीन दलिया सहित अन्य पौष्टिक खाद्य सामग्री शामिल होगी।

    इन पैकेटों की आपूर्ति बाल विकास परियोजना कार्यालयों के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों तक की जाएगी। अब तक पूरक पोषाहार योजना के तहत टेक होम राशन और पके भोजन की व्यवस्था के लिए आंगनबाड़ी विकास समिति के बैंक खाते में नकद राशि भेजी जाती थी।

    इस प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं की शिकायतों को देखते हुए राज्य सरकार ने सीधे फूड पैकेट उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी और लाभार्थियों तक गुणवत्तापूर्ण पोषण सामग्री पहुंच सकेगी।

    अधिकारियों को आदेश का इंतजार

    डुमरांव सीडीपीओ शबाना कसवी ने बताया कि मंत्रिपरिषद की स्वीकृति के बाद विभागीय संकल्प जारी हो चुका है। हालांकि फूड पैकेट की आपूर्ति किस माह से शुरू होगी, इस संबंध में अभी तक विभाग की ओर से कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है।

    खबरें और भी

    वहीं, आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन की जिला सचिव लीलावती देवी ने सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि अन्य राज्यों की तर्ज पर बिहार में भी आंगनबाड़ी सेविकाओं के मानदेय में वृद्धि की जाए तथा समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाए।

    यह भी पढ़ें- गोपालगंज में 16 अगस्त से जमीन रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, तुरंत मिलेंगे डिजिटल दस्तावेज