Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar News: बक्सर जिले में खुला राज्य का पहला वातानुकूलित जैविक उत्पाद बिक्री केंद्र, इन किसानों को मिलेगा लाभ

    By Ashok Kumar SinghEdited By: Rajat Mourya
    Updated: Thu, 19 Oct 2023 07:41 PM (IST)

    बिहार के बक्सर जिले में राज्य का पहला वातानुकूलित जैविक उत्पाद बिक्री केंद्र खुल गया है। इससे जैविक खेती करने वाले किसानों को काफी लाभ होगा। साथ ही स् ...और पढ़ें

    बक्सर जिले में खुला राज्य का पहला वातानुकूलित जैविक उत्पाद बिक्री केंद्र, इन किसानों को मिलेगा लाभ
    बक्सर जिले में खुला राज्य का पहला वातानुकूलित जैविक उत्पाद बिक्री केंद्र, इन किसानों को मिलेगा लाभ

    HighLights

    1. जिले में खुला राज्य का पहला वातानुकूलित जैविक उत्पाद बिक्री केंद्र
    2. बड़े पैमाने पर जैविक खेती कर रहे किसानों को मिला एक बेहतर बाजार

    जागरण संवाददाता, बक्सर। नगर के बाइपास रोड पर गुरुवार को राज्य के पहले पूर्णत: वातानुकूलित जैविक उत्पाद बिक्री केंद्र का उद्घाटन किया गया। शहर के बीच बिक्री केंद्र के खुल जाने से जैविक खेती करने वाले किसानों के लिए बाजार सुलभ हो गया, तो दूसरी ओर अब शहर वासियों को सहज ही बिल्कुल ताजी जैविक फल और सब्जियां आसानी से मिलती रहेंगी।

    इस अवसर पर विक्रय केंद्र का उद्घाटन जिला कृषि पदाधिकारी शत्रु्घ्न साहु, जैविक नोडल पदाधिकारी शेखर किशोर, आत्मा की उप परियोजना निदेशक बेबी कुमारी और जैविक क्षेत्रीय पदाधिकारी ऋषभ राज ने संयुक्त रूप से किया।

    'बिहार में नहीं खुला ऐसा केंद्र'

    मौके पर डीएओ ने कहा कि यह बिहार का पहला वातानुकूलित बिक्री केंद्र है। इस तरह का बिक्री केंद्र बिहार में अब तक कहीं नहीं खुला है। यहां सिर्फ वही उत्पाद बेचे जाएंगे, जो पूरी तरह जैविक तरीके से उपजाए गए होंगे। अपने उत्पाद बेचने वाले किसान इसका लिखित शपथ पत्र बिक्री केंद्र को देंगे।

    केंद्र में मिलेंगी ये सब्जियां

    उन्होंने बताया कि केंद्र में जैविक फलों के अलावा भिंडी, लौकी, पपीता आदि जैविक सब्जियां ही उपलब्ध होंगी। बाद में इसका दायरा और भी बढ़ाया जाएगा। मौके पर जैविक क्षेत्रीय पदाधिकारी ऋषभराज ने बताया कि इसका संचालन रविदास बाबा फार्मर्स प्रोड्यूसर कंपनी और डुमरांव फार्मर्स प्रोड्यूसर कंपनी द्वारा किया जा रहा है।

    ये भी पढ़ें- 'अगर हिंदुओं पर हमले नहीं रुके तो हम दुर्गा पूजा के बाद...' गिरिराज सिंह ने प्रशासन को दी चेतावनी

    ये भी पढ़ें- बक्सर में दहेज के लिए नवविवाहिता के साथ मारपीट, इलाज के लिए झोलाछाप डॉक्टर के पास छोड़ा; ससुर गिरफ्तार और पति फरार

    खबरें और भी