बिहार पुलिस परीक्षा के एडमिट कार्ड में बड़ी चूक, गांव बक्सर का; जिला छाप दिया दरभंगा
बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की सब-इंस्पेक्टर (मद्यनिषेध) परीक्षा के एडमिट कार्ड में तकनीकी गड़बड़ी सामने आई है। ...और पढ़ें

AI Generated Image
HighLights
बिहार पुलिस सब-इंस्पेक्टर एडमिट कार्ड में बड़ी तकनीकी गड़बड़ी।
अभ्यर्थी के बक्सर पते पर दरभंगा जिला गलत अंकित।
त्रुटि के कारण दरभंगा में परीक्षा केंद्र हुआ आवंटित।
जागरण संवाददाता, बक्सर। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा सब-इंस्पेक्टर (मद्यनिषेध) परीक्षा के जारी एडमिट कार्ड में एक बड़ी तकनीकी गड़बड़ी सामने आई है। जिसने परीक्षार्थी की चिंता बढ़ा दी है।
एक अभ्यर्थी के एडमिट कार्ड में स्थायी पते में तिवारीपुर, दहिवर, दरभंगा, बिहार 802116 अंकित है। हैरान करने वाली बात यह है कि 'तिवारीपुर, दहीवर' गांव और '802116' पिनकोड पूरी तरह से बक्सर जिले का हिस्सा हैं, लेकिन पते में जिले का नाम बक्सर की जगह दरभंगा छाप दिया गया है।

12 जुलाई को होगी परीक्षा
इसी गड़बड़ी के कारण अभ्यर्थी का परीक्षा केंद्र भी दरभंगा ही आवंटित हो गया है। इस बड़ी त्रुटि से परीक्षार्थी परेशान है कि डेटा प्रोसेसिंग की इस गलती के कारण भविष्य में उसके दस्तावेज़ सत्यापन पर क्या असर पड़ेगा।
विदित हो कि यह परीक्षा 12 जुलाई को होने वाली है। समय रहते आयोग द्वारा इस त्रुटि में सुधार या कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण न मिलने से भ्रम और मानसिक तनाव की स्थिति बनी हुई है। पीड़िता ने आयोग से इसमें तुरंत सुधारने की गुहार लगाई है।