समस्तीपुर में रूठी पत्नी को मनाने ससुराल पहुंचे दामाद की बांधकर पिटाई, लोहे से दागा शरीर
समस्तीपुर में रूठी पत्नी को मनाने ससुराल पहुंचे पति को उसके सालों ने खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा और गर्म लोहे से दागा। ...और पढ़ें
-1782442083530_m.webp)
AI Generated Image
HighLights
रूठी पत्नी को मनाने ससुराल पहुंचा पति।
सालों ने खंभे से बांधकर की बेरहमी से पिटाई।
गर्म लोहे से शरीर पर कई जगह दागा।
जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। मुफस्सिल थाना के धुरलख वार्ड आठ में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। रूठी पत्नी को मनाने पहुंचे पति को उसके ही सालों ने खंभे से बांधकर जमकर पिटाई कर दी। इससे भी जी नहीं भरा तो उसके शरीर पर कई जगह लोहा गर्म कर दाग दिया।
पीड़ित ने किसी तरह से भागकर अपनी जान बचाई है। उसने मुफस्सिल थाना में जाकर इसकी शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित कर्पूरीग्राम थाना के सकरामपुर निवासी महेंद्र दास ने पुलिस को बताया कि उसका अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।
रूठकर पत्नी मायके चली गई थी। इसके बाद वह उसे मनाने अपने ससुराल धुरलख पहुंचा। जहां उसके ससुर राजेंद्र दास, साला विनोद दास और मिथुन दास ने उसे पकड़कर एक खंभे से बांध दिया।
इसके बाद लाठी-डंडे से उसकी पिटाई की और फिर उसे जमीन पर लिटाकर गर्म लोहे से शरीर दाग दिया। पीड़ित के शरीर पर कई जगह लोहे से दागने का निशान है।
उसने बताया कि उसके अचेत होने पर सभी ने उसे मृत समझकर छोड़ दिया और मौके से वहां से निकल गए। सभी को आसपास नहीं देख किसी तरह से वह जान बचाकर भाग निकला।
थानाध्यक्ष अजित प्रसाद सिंह ने बताया कि पीड़ित के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपित की खोजबीन में जुटी है। जल्द ही सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- बिहार में 9000 से अधिक मौजे के जमीन का पुराना रिकॉर्ड गायब, सरकार ने कैडस्ट्रल खतियान खोजने की रैयतों से मांगी मदद
यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर के 2015 और 2020 सांप्रदायिक कांड में पुलिस नहीं दे पाई सबूत, आरोपियों को मिल सकती है राहत