Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बक्सर के बेटे को मिली बड़ी जिम्मेदारी; केनरा बैंक के MD बने ब्रजेश कुमार सिंह, गांव में जश्‍न

    Updated: Wed, 03 Jun 2026 08:52 AM (IST)

    ब्रजेश कुमार सिंह को केनरा बैंक का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है, जिससे उनके गृह प्रखंड चौगाईं, बक्सर में खुशी का माहौल है। उन्होंने बैंक ऑफ बड़ौद ...और पढ़ें

    ब्रजेश कुमार स‍िंह की उपलब्‍धि‍ पर बैंड बाजे के साथ मनाई गई खुश‍ियां। जागरण

    ब्रजेश कुमार स‍िंह की उपलब्‍धि‍ पर बैंड बाजे के साथ मनाई गई खुश‍ियां। जागरण

    HighLights

    1. ब्रजेश सिंह केनरा बैंक के प्रबंध निदेशक नियुक्त।

    2. बक्सर के चौगाईं में ग्रामीणों ने मनाया जश्न।

    3. ग्रामीण युवाओं के लिए बने प्रेरणास्रोत।

    संवाद सहयोगी, चौगाईं (बक्सर)। बक्सर जिले के चौंगाई प्रखंड के लिए सोमवार का दिन गर्व और खुशी लेकर आया।ब्रजेश कुमार सिंह के देश के प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक Canara Bank के एमडी नियुक्त किए गए। 

    प्रबंध निदेशक बनाए जाने की खबर मिलते ही पूरे इलाके में उत्सव का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने मिठाइयां बांटकर, पटाखे फोड़कर और बाजे-गाजे के साथ अपनी खुशी का इजहार किया।

    ग्रामीणों ने इसे न केवल ब्रजेश कुमार सिंह और उनके परिवार की उपलब्धि बताया, बल्कि पूरे बक्सर जिले के लिए गौरव का क्षण करार दिया।

    MD

    (ब्रजेश कुमार सिंंह।)

    पिता थे बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी 

    लोगों का कहना है कि गांव की मिट्टी से निकलकर देश के बड़े बैंकिंग संस्थान के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचना युवाओं के लिए प्रेरणादायी उदाहरण है।

    ब्रजेश कुमार सिंह स्वर्गीय चंद्रकेश्वर सिंह के पुत्र हैं। उनके पिता प्रशासनिक सेवा में वरीय उप समाहर्ता के पद पर कार्यरत रहे थे। पारिवारिक संस्कार और शिक्षा के मजबूत आधार ने उन्हें शुरू से ही उत्कृष्टता की राह पर आगे बढ़ाया।

    इलाहाबाद में प्राप्‍त की उच्‍च श‍िक्षा 

    उनकी प्रारंभिक शिक्षा भागलपुर में हुई, जहां उनके पिता की तैनाती थी। इसके बाद उन्होंने डुमरांव से इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की और आगे की उच्च शिक्षा इलाहाबाद में प्राप्त की।

    बैंकिंग क्षेत्र में लंबे अनुभव और प्रशासनिक दक्षता के बल पर ब्रजेश कुमार सिंह ने अपनी अलग पहचान बनाई है। अपने करियर के दौरान उन्होंने Bank of Baroda और Indian Bank जैसे प्रमुख बैंकों में विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालीं।

    वित्तीय प्रबंधन, संस्थागत नेतृत्व और बैंकिंग सुधारों के क्षेत्र में उनके योगदान को व्यापक रूप से सराहा जाता रहा है। ग्रामीणों का मानना है कि उनकी यह उपलब्धि ग्रामीण परिवेश से आने वाले युवाओं को यह संदेश देती है कि लगन, मेहनत और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारियां हासिल की जा सकती हैं।

    गांव के लोगों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में बैंकिंग क्षेत्र में नए आयाम स्थापित होंगे। ब्रजेश कुमार सिंह के एमडी बनने पर फूलन सिंह, अशोक सिंह, कमलेश सिंह, प्रशांत कुमार सिंह, लल्लू सिंह, वीरेंद्र सिंह समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।

    वहीं, पूरे क्षेत्र में इस उपलब्धि को लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है।

    खबरें और भी