Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    राजस्व विभाग में चली तबादला एक्सप्रेस: बक्सर के 4 अंचलों में बदले गए अधिकारी, किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी?

    Updated: Wed, 01 Jul 2026 02:50 PM (IST)

    राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने बिहार राजस्व सेवा के अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला किया है। बक्सर जिले के नावानगर, राजपुर, डुमरांव और चौसा अंचलों ...और पढ़ें

    बक्सर के 4 अंचलों में बदले गए अधिकारी (AI Generated Image)

    बक्सर के 4 अंचलों में बदले गए अधिकारी (AI Generated Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, बक्सर। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा बिहार राजस्व सेवा के अधिकारियों के बड़े पैमाने पर किए गए तबादले के तहत जिले से जुड़े कई अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल हुआ है। जिले के नावानगर, राजपुर, डुमरांव, चौसा आदि अंचल कार्यालयों में नए अंचल अधिकारी (सीओ) तैनात किए गए हैं।

    मुंगेर के धरहरा में कार्यरत, उत्तर प्रदेश के मूल निवासी सुभ्रांशु शेखर मिश्र को नावानगर; पटना के बाढ़ में तैनात रहे, रोहतास निवासी नरेन्द्र कुमार सिंह को राजपुर; मधुबनी में रहे, पटना निवासी विजय प्रकाश को चौसा; और समस्तीपुर के मोहिउद्दीनगर में रहे, उत्तर प्रदेश निवासी बृजेश कुमार द्विवेदी को डुमरांव का नया सीओ बनाया गया है।

    इसके अतिरिक्त, पटना के पिंटू कुमार को बक्सर में अपर जिला भूअर्जन पदाधिकारी के पद पर नियुक्त किया गया है।

    बक्सर में कार्यरत कई अधिकारियों को नए जिलों में भेजा गया है। इनमें बक्सर के सहायक बन्दोबस्त पदाधिकारी रोहित कुमार को मधुबनी के रहिका अंचल; चौसा के सीओ निलेश कुमार को भोजपुर के बिहिया; ब्रह्मपुर के राजस्व अधिकारी रोहित कुमार अग्रवाल को सारण के मांझी अंचल में अंचल अधिकारी के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

    वहीं, राजपुर के चकबंदी पदाधिकारी अंशु कुमार सिंह को अररिया के पलासी; राजपुर की सीओ शोभा कुमारी को शेखपुरा के चेवाड़ा; और नावानगर की सीओ रानी कुमारी को शेखपुरा के घाट कुसुंबा अंचल में अंचल अधिकारी के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

    खबरें और भी

    बक्सर के रहने वाले आठ अधिकारियों का तबादला

    बक्सर गृह जिला वाले कई अधिकारियों को भी विभिन्न जिलों में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। इसके तहत उदय प्रताप सिंह को भोजपुर के कोईलवर; नवीन कुमार को सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर; अंकु गुप्ता को सीतामढ़ी के डुमरा; नारायण राय को औरंगाबाद के बारूण का अंचल अधिकारी बनाया गया है।

    सौरभ कुमार को गया सदर; हरिहर नाथ पाठक को गया जिले के बाराचट्टी और सुजीत कुमार सुधन यादव को खगड़िया के बेलदौर का अंचल अधिकारी बनाया गया है। हेमेंद्र कुमार को रोहतास में अपर जिला भूअर्जन पदाधिकारी के तौर पर पदस्थापित किया गया है।

    यह भी पढ़ें- शिवहर में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल, कई विभागों के अधिकारी बदले

    यह भी पढ़ें- बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 102 सर्किल ऑफिसर और 23 एक्साइज अधिकारियों का ट्रांसफर, देखें लिस्ट