Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बक्सर वालों के लिए खुशखबरी, यहां बनेगा 4.5 KM लंबा ग्रीनफील्ड बाईपास; नई सड़क को भी मंजूरी

    Updated: Thu, 06 Mar 2025 03:08 PM (GMT+05:30)

    बक्सर जिले के धनसोईं बाजार में लगने वाले जाम से मुक्ति पाने के लिए 4.5 किलोमीटर लंबी ग्रीनफील्ड बाईपास सड़क बनेगी। यह सड़क धनसोईं बाजार से एक किलोमीटर ...और पढ़ें

    बक्सर वालों के लिए खुशखबरी, यहां बनेगा 4.5 KM लंबा ग्रीनफील्ड बाईपास (सांकेतिक तस्वीर)
    बक्सर वालों के लिए खुशखबरी, यहां बनेगा 4.5 KM लंबा ग्रीनफील्ड बाईपास (सांकेतिक तस्वीर)

    HighLights

    1. धनसोईं बाजार में जाम से मिलेगी मुक्ति
    2. बक्सर-दिनारा मार्ग पर बनेगा 4.5 KM लंबा बाईपास
    3. 12 मीटर चौड़ी नई सड़क का होगा निर्माण
    4. 07 मीटर होगी कैरिज वे की चौड़ाई
    5. 2.5 मीटर चौड़ा शोल्डर दोनों किनारों पर बनेगा

    संवाद सहयोगी, राजपुर (बक्सर)। जिला मुख्यालय को रोहतास जिले के दिनारा में आरा-मोहनिया एनएच 319 (Ara Mohania NH 319) से जोड़ने वाले मार्ग पर यातायात की सबसे बड़ी अड़चन धनसोईं बाजार में लगने वाले जाम से अब स्थायी तौर पर मुक्ति मिल जाएगी। दैनिक जागरण इस मसले को लगातार प्रमुखता से उठाता रहा है।

    बीते लोकसभा चुनाव के वक्त इसे बड़े मुद्दे के तौर पर चिह्नित करते हुए दैनिक जागरण ने छह अप्रैल को प्रमुखता से एक रिपोर्ट प्रकाशित की थी। बक्सर-दिनारा मार्ग पर अब धनसोईं बाजार के पास करीब 4.5 किलोमीटर लंबी ग्रीनफील्ड बाईपास सड़क बनेगी।

    • यह सड़क धनसोई बाजार से एक किलोमीटर उत्तर की ओर से शुरू होकर सिसौंधा गांव से 100 मीटर आगे तक होगी।
    • यहां कुल 12 मीटर चौड़ी सड़क बनेगी, जिसमें सात मीटर चौड़ा मार्ग वाहनों के आवागमन के लिए होगा, जबकि सड़क के दोनों ओर 2.5-2.5 मीटर चौड़ा हिस्सा शोल्डर के तौर पर होगा।
    • वर्तमान में धनसोईं बाजार से गुजरने वाली सड़क की चौड़ाई चार से 5.5 मीटर तक चौड़ी है।

    डीएम और एसडीओ ने किया स्थल का निरीक्षण

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने बीती 15 फरवरी को प्रगति यात्रा के दौरान इस सड़क के निर्माण की घोषणा की थी। 25 फरवरी को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इसके लिए कुल 9824.90 लाख रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है।

    इसे देखते हुए गुरुवार को जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल और सदर अनुमंडल पदाधिकारी धीरेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में एक प्रशासनिक टीम ने स्थल निरीक्षण किया।

    उम्मीद है कि जल्द ही इस सड़क के निर्माण के लिए निविदा (टेंडर) का प्रकाशन हो जाएगा। सरकार जिस तरह से तत्परता दिखा रही है, उससे लगता है कि विधानसभा चुनाव (Bihar Election 2025) से पहले प्रगति यात्रा की घोषणाओं को लेकर धरातल पर कार्य दिखने लगेगा।

    खबरें और भी

    अधिकारियों ने स्थल निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों से बातचीत कर योजना की जानकारी उन्हें दी और उनका भी फीडबैक लिया।

    प्रस्तावित धनसोईं ग्रीनफील्ड बाईपास रोड का स्थल निरीक्षण करते डीएम अंशुल अग्रवाल। जागरण

    धनसोईं में बाईपास बनने से तिहरा लाभ

    यहां बाईपास सड़क बनने से तिहरा लाभ होगा। दूर-दराज की यात्रा करने वाले वाहने बाजार में बिना जाम का सामना किए आगे निकल सकेंगे और उनका काफी वक्त बचेगा। इससे नई सड़क के आसपास नया बाजार विकसित होगा।

    साथ ही पुराने बाजार में अनावश्यक वाहनों का प्रवेश बंद होने से दुकानदारों और ग्राहकों को काफी सुविधा होगी। बक्सर से दिनारा जाने में वाहनों को कम से कम 15 मिनट की बचत होगी। जाम में फंसने पर यहां घंटा-आधा घंटा बर्बाद होना भी फिलहाल आम बात है।

    ये भी पढ़ें- Bihar: नीतीश सरकार ने दी खुशखबरी! बिहार में बनेंगी 18000 KM लंबी सड़कें, नेशनल हाईवे भी बनेंगे

    ये भी पढ़ें- Aurangabad Patna Road: इस वजह से अटक गई औरंगाबाद-पटना फोरलेन योजना, NHAI ने दिया बड़ा झटका