Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बक्सर में भीषण गर्मी का कहर: 12 बजे के बाद स्कूल बंद, डीएम ने जारी किया आदेश

    Updated: Wed, 22 Apr 2026 03:46 PM (IST)

    बक्सर में भीषण गर्मी और लू के कारण जिलाधिकारी ने कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों को दोपहर 12 बजे के बाद बंद करने का आदेश दिया है। यह आदेश 21 अप्रैल से 30 अप ...और पढ़ें

    बक्सर में भीषण गर्मी का कहर: 12 बजे के बाद स्कूल बंद, डीएम ने जारी किया आदेश (AI Generated Image)

    बक्सर में भीषण गर्मी का कहर: 12 बजे के बाद स्कूल बंद, डीएम ने जारी किया आदेश (AI Generated Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, बक्सर। जिले के तापमान में वृद्धि, विशेष रूप से दोपहर के समय पड़ रही भीषण गर्मी एवं लू को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। इससे बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है। ऐसे में जिला पदाधिकारी साहिला ने जिले के सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों में आठवीं तक की कक्षाओं के संचालन में समय की बाध्यता निर्धारित कर दी है।

    इन विद्यालयों में 12 बजे के बाद कक्षाओं का संचालन नहीं होगा। हालांकि, जो विद्यालय दो शिफ्ट में चलते हैं और दूसरे शिफ्ट का संचालन ही दोपहर 12 बजे से शुरू होता है, उनका संचालन कैसे होगा? इसको इसमें स्पष्ट नहीं किया गया है।

    जाहिर हो, जिला पदाधिकारी ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत जिले के सभी निजी एवं सरकारी सरकारी विद्यालयों प्री स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं कोचिंग संस्थानों सहित, में दोपहर 12:00 बजे के बाद 8वीं कक्षा तक के सभी कक्षाओं के लिए शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया है।

    डीएम ने कहा है कि सभी विद्यालय प्रबंधन उल्लिखित आदेश के अनुरूप अपने विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियों को संचालन इसी के अनुरूप करेंगे। डीएम का यह आदेश मंगलवार 21 अप्रैल से 30 अप्रैल तक प्रभावी होगा।

    जाहिर सी बात है इससे आठवीं तक के बच्चों को काफी राहत हो जाएगी, लेकिन उन बच्चों का क्या, जिनकी दूसरी शिफ्ट की पढ़ाई ही दोपहर 12 बजे से शुरू होती है। इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी संदीप रंजन से संपर्क किया गया, लेकिन उनसे भी बात नहीं हो सकी। ऐसे में यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि उन बच्चों का क्या होगा?

    खबरें और भी

    नए आदेश के बाद भी निजी स्कूल के बच्चों को नहीं मिलेगी गर्मी से निजात

    गर्मी को देखते हुए जिला पदाधिकारी के इस आदेश के बाद भी निजी विद्यालयों के उन बच्चों को राहत की संभावना कम है, जो बसों से आते-जाते हैं।

    निजी स्कूल के अभिभावक रजनीकांत पांडेय कहते हैं, कई निजी स्कूल बच्चों को कई राउंड में घर पहुंचाते हैं। ऐसे में 12 बजे छुट्टी होने के बाद भी ऐसे बच्चों को घर पहुंचने में दो से ढाई बज जाएंगे।

    एक-दो और अभिभावकों ने प्रशासन के इस आदेश का स्वागत किया, लेकिन निजी स्कूल की गाड़ियों के संचालन में विलंब परिचालन से होने वाली परेशानियों से भी रूबरू भी कराया।