Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पटना-बक्सर NH पर हादसा, 2 ट्रेलरों की टक्कर में चालक की मौत; इंजन में बुरी तरह फंसा शव

    Updated: Wed, 08 Jul 2026 02:15 PM (IST)

    पटना-बक्सर NH 922 पर बुधवार सुबह दो ट्रेलरों की भीषण टक्कर में एक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान आजमगढ़ निवासी भरत खरपातु यादव के रूप में ...और पढ़ें

    2 ट्रेलरों की टक्कर में चालक की मौत; इंजन में बुरी तरह फंसा शव

    2 ट्रेलरों की टक्कर में चालक की मौत; इंजन में बुरी तरह फंसा शव

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, बक्सर। पटना-बक्सर एनएच 922 पर बुधवार की अलसुबह दो ट्रेलरों की टक्कर में एक के चालक की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रेलरों को अलग कर चालक का शव बाहर निकालने में कई घंटे लग गए। घटना की सूचना मिलते ही मृत चालक के स्वजन शव लेने के लिए बक्सर पहुंच गए हैं।

    औद्योगिक थाना के थानाध्यक्ष सुरेश कुमार ने बताया कि यह हादसा सुबह 3:30 से चार बजे के बीच कतकौली गेट से थोड़ा आगे एनएच के दक्षिणी लेन पर हुआ है।

    घटना के समय एक ट्रेलर पहले से सड़क पर खड़ा था, तभी पटना से बक्सर की ओर आ रहे दूसरे ट्रेलर ने पीछे से उसमें जोरदार टक्कर मार दी। इससे पीछे वाले ट्रेलर के चालक की मौके पर ही मौत हो गई तथा शव केबिन में ही फंसकर रह गया।

    मरने वाले चालक की जेब से मिले कागजात के आधार पर उसकी पहचान उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिला के गंभीरपुर थाना अंतर्गत उमरऋषि गांव निवासी खरपातु यादव के 48 वर्षीय पुत्र भरत खरपातु यादव के रूप में की गई है।

    हादसे के बाद लेन को जाम होने से बचाने के लिए तत्काल दो क्रेन मंगाए गए और दोनों ट्रकों को अलग कर उन्हें सड़क के किनारे किया गया, फिर हाइड्रोलिक मशीन से बुरी तरह पिचक गए केबिन को खींचकर अलग करने के बाद मृत चालक के शव को किसी तरह बाहर निकाला गया।

    खबरें और भी

    थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मृतक के घरवालों को घटना की सूचना दे दी गई थी। इस बीच मृतक के स्वजन शव लेने के लिए आ चुके हैं।