Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फरवरी 2028 तक तैयार होगा बक्सर का नया गंगा पुल, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से सीधा जुड़ेगा बिहार

    Updated: Sat, 01 Aug 2026 07:00 AM (IST)

    संसद में नितिन गडकरी ने बक्सर में गंगा नदी पर बन रहे अतिरिक्त दो-लेन पुल की वर्तमान स्थिति बताई, जिसका निर्माण फरवरी 2028 तक पूरा होने का लक्ष्य है। ...और पढ़ें

    फरवरी 2028 तक तैयार होगा बक्सर का नया गंगा पुल, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से सीधा जुड़ेगा बिहार

    फरवरी 2028 तक तैयार होगा बक्सर का नया गंगा पुल, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से सीधा जुड़ेगा बिहार

    HighLights

    1. बक्सर में गंगा नदी पर अतिरिक्त दो-लेन पुल का निर्माण जारी।

    2. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने संसद में दी परियोजना की जानकारी।

    3. फरवरी 2028 तक पूरा होगा, बक्सर-बलिया को जोड़ेगा यह पुल।

    जागरण संवाददाता, बक्सर। संसद के मानसून सत्र के दौरान लोकसभा में गुरुवार को बक्सर जिले के सड़क बुनियादी ढांचे को लेकर महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई हैं।

    सांसद राजेश रंजन और सांसद रामप्रीत मंडल द्वारा बिहार में एक्सप्रेस-वे और सड़क परियोजनाओं की स्थिति को लेकर पूछे गए तारांकित प्रश्न के उत्तर में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन जयराम गडकरी ने बक्सर से संबंधित दो अति-महत्वपूर्ण परियोजनाओं- "बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेस-वे" तथा "गंगा नदी पर अतिरिक्त दो-लेन पुल" की वर्तमान स्थिति का विस्तृत ब्योरा सदन के पटल पर रखा।

    उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट 2024-25 के दौरान घोषित बक्सर में गंगा नदी पर अतिरिक्त दो-लेन पुल (उत्तर प्रदेश और बिहार सीमा) के निर्माण में निरंतर प्रगति दर्ज की जा रही है। 3.3 किलोमीटर लंबे इस रणनीतिक पुल प्रोजेक्ट की कुल स्वीकृत लागत 531.6 करोड़ रुपये है।

    इस परियोजना का निर्माण कार्य 4 सितंबर 2025 से शुरू किया जा चुका है। अब तक इस प्रोजेक्ट पर कुल 47.1 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जा चुकी है और इसने 20.16 प्रतिशत की भौतिक प्रगति हासिल कर ली है।

    मंत्री ने सदन को बताया कि इसका निर्माण 19 फरवरी 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह नया पुल बिहार के बक्सर और उत्तर प्रदेश के बलिया जिले को सीधे जोड़ते हुए अंतरराज्यीय यातायात को सुगम बनाएगा। साथ ही पटना और शेष बिहार से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के बीच संपर्क बेहतर करेगा।

    खबरें और भी

    तीन लेन के पुल के लिए हुई थी निविदा

    बक्सर में तीन लेन के नए पुल के लिए निविदा हुई थी। शुरुआती जानकारी में यही बताया गया था यहां तीन लेन का पुल बन रहा है। संसद में भी तीन लेन के पुल की ही जानकारी इससे पहले दी गयी थी, लेकिन ताजा जानकारी में इसे दो लेन का पुल बताया गया है।

    इसका कार्य शुरू है, लेकिन निर्माण स्थल पर किसी तरह का सूचना पट नहीं लगाए जाने के कारण भी भ्रम की स्थिति हो रही है। बक्सर में गंगा नदी पर पहले से ही दो-दो लेन के दो पुल मौजूद हैं। इनमें एक पुल 1977 में यातायात के लिए खोला गया था, जो अब कमजोर हो चुका है।

    इस वजह से इस पुल पर केवल हल्के वाहन चलते हैं। भारी वाहनों के लिए 2023 में बनकर तैयार हुआ दो लेन का एक पुल ठीक इसके बगल में है।

    यह पुल पटना-बक्सर फोरलेन एनएच 922 और पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के बीच बाटल नेक बन जाता है। इसी समस्या को दूर करने के लिए एक और नए पुल का निर्माण हो रहा है।

    पुराने पुलों से अलग होगा नया पुल

    गंगा में मौजूद पुराने दोनों पुलों से नया पुल अलग होगा। पुराने दोनों पुल करीब 1.100 मीटर लंबे हैं। नया पुल इनसे तीन गुना लंबा होगा। इसमें नदी से बाहर वाले हिस्से में अधिक खंभे होंगे।

    खासकर भरौली छोर पर नया पुल भरौली गोलंबर से उत्तर बन रहे नए ग्रीनफील्ड फोरलेन हाईवे पर जाकर समाप्त होगा। भरौली गोलंबर को यह पुल ऊपर ही ऊपर पार कर जाएगा। वहां एलिवेटेड रोटरी, यानी गोलंबर के ऊपर गोलंबर का निर्माण किया जाएगा।