Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बक्सर स्वास्थ्य विभाग में फेरबदल, प्रबंधक से लेकर बीसीएम तक हुए इधर से उधर; DM साहिला ने लिया एक्शन

    Updated: Tue, 14 Jul 2026 05:07 PM (IST)

    बक्सर जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने और प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार के लिए जिलाधिकारी साहिला ने स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। ...और पढ़ें

    जिला पदाधिकारी सह जिला स्वास्थ्य समिति की अध्यक्ष साहिला।

    जिला पदाधिकारी सह जिला स्वास्थ्य समिति की अध्यक्ष साहिला।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, बक्सर। जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने और प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी सह जिला स्वास्थ्य समिति की अध्यक्ष साहिला ने स्वास्थ्य विभाग में भारी फेरबदल किया है। इसके तहत प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक, प्रखंड लेखा प्रबंधक, प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक तथा प्रखंड अनुश्रवण एवं मूल्यांकन सहायक को विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में पदस्थापित किया गया है।

    वहीं, कई कर्मियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। कहा गया है कि आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। जिलाधिकारी ने सभी कर्मियों को एक सप्ताह के भीतर योगदान देने का निर्देश दिया है।

    इसके अंतर्गत कुमार प्रियदर्शी को ब्रह्मपुर से पीएचसी डुमरांव, रवि रंजन प्रसाद सिन्हा को चक्की से सिमरी, गोरखनाथ सिंह को राजपुर से चौगाईं, सुशील कुमार को सदर प्रखंड से राजपुर, अफरोज आलम को डुमरांव से ब्रह्मपुर, आनंद राय को केसठ से चौसा, सन्नी कुमार को चौसा से नावानगर तथा चिंतामणि को चौगाईं से इटाढ़ी स्थानांतरित किया गया है।

    इनमें कुमार प्रियदर्शी को अनुमंडल अस्पताल, डुमरांव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं, सुशील कुमार को नव पदस्थापित स्थान पर बीसीएम के कार्यों को भी अगले आदेश तक निष्पादित करने का निर्देश दिया गया है। कहा गया है कि अफरोज आलम का निलंबन अवधि तक ब्रह्मपुर मुख्यालय रहेगा।

    प्रखंड लेखा प्रबंधकों में अविनाश कुमार भारती को ब्रह्मपुर में यथावत रखा गया है। उन्हें सिमरी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

    वहीं, मनीषा कुमारी को डुमरांव से राजपुर, चौसा का अतिरिक्त प्रभार, चंदन कुमार भारद्वाज को चौसा से चौगाईं, केसठ का अतिरिक्त प्रभार, रविरंजन पाठक को नावानगर से डुमरांव, नावानगर का अतिरिक्त प्रभार, किसलय कुमार को सदर प्रखंड से इटाढ़ी, रजनीश कुमार राय को वेक्टर बार्न डिजीज के अलावा सदर प्रखंड एवं यूपीएचसी का अतिरक्त प्रभार दिया गया है। संजय कुमार सिंह को डुमरांव अनुमंडल अस्पताल में यथावत रखा गया है।

    खबरें और भी

    प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरकों में गौतम कुमार को ब्रह्मपुर से नावानगर, मो. तसलीम को नावानगर से सिमरी, विनोद कुमार को सिमरी से ब्रह्मपुर, सत्येंद्र कुमार को राजपुर से डुमरांव, चंचल कुमार को डुमरांव से राजपुर, अभिषेक कुमार को इटाढ़ी से केसठ, मंजू कुमारी को चौसा से इटाढ़ी, विकास कुमार सिंह को चौगाईं से चक्की, निभा कुमारी को चक्की से चौगाईं तथा प्रिंस कुमार सिंह को केसठ से सदर प्रखंड भेजा गया है।

    प्रिंस सिंह को सदर अस्पताल के प्रबंधन कार्यों में सहयोग करने का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है। इसके अलावा अभिषेक, विकास एवं प्रिंस को नव पदस्थापन संस्थान के सभी कार्यों का क्रियान्वन करने का निर्देश दिया गया है।

    प्रखंड अनुश्रवण एवं मूल्यांकन सहायकों में गोविंद नंद मूर्ति को ब्रह्मपुर से डुमरांव, रवि भूषण द्विवेदी को नावानगर से राजपुर, कृष्णा कुमार सिमरी में यथावत, राम नारायण सिंह को राजपुर से नावानगर, केसठ का अतिरिक्त प्रभार, रवि श्रीवास्तव को सदर प्रखंड से ब्रह्मपुर, उमेश कुमार को डुमरांव से सदर प्रखंड, प्रकाश दूबे को इटाढ़ी से चौसा, शशि शेखर को चौसा से चौगाईं, गगनदीप गोस्वामी को चौगाईं से चक्की तथा विनोद कुमार को केसठ से इटाढ़ी स्थानांतरित किया गया है।

    आदेश में कहा गया है कि सभी स्थानांतरित कर्मी अपने वर्तमान पद का प्रभार विधिवत हस्तांतरित कर अधिकतम एक सप्ताह के भीतर नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देंगे। स्थानांतरण के बाद भी उन्हें पूर्ववत मानदेय एवं अन्य सुविधाएं मिलती रहेंगी।