बक्सर में आम की बहार! लंगड़ा 120 और दशहरी आम 100 रुपये; सस्ता के लिए करना होगा इंतजार
बक्सर के फल बाजारों में बहुप्रतीक्षित लंगड़ा और दशहरी आमों की आवक शुरू हो गई है, जिनकी शुरुआती कीमत क्रमशः 120 और 100 रुपये प्रति किलो है। मौसम अनुकूल ...और पढ़ें

बाजार में बिक रहे आम। जागरण
HighLights
बक्सर में लंगड़ा और दशहरी आमों की आवक शुरू।
लंगड़ा आम 120 रुपये, दशहरी 100 रुपये प्रति किलो।
अच्छी पैदावार से भविष्य में दाम घटने की उम्मीद।
जागरण संवाददाता, बक्सर। शहर के फल बाजारों में बहुप्रतीक्षित देशी लंगड़ा एवं दशहरी प्रजाति के आमों की आमद शुरू हो गई है।
शुरुआती खेप के साथ ही बाजार में रौनक लौट आई है और खरीदारों का रुझान बढ़ने लगा है। फल विक्रेताओं के अनुसार इस समय लंगड़ा आम 120 रुपये और दशहरी आम 100 रुपए प्रति किलो के भाव से बिक रहा है।
नया फल होने के कारण उपभोक्ता बिना ज्यादा मोलभाव के खरीदारी कर रहे हैं। फल विक्रेताओं का कहना है कि इस बार मौसम अनुकूल रहने से आम की पैदावार बेहतर हुई है, जिससे आगे चलकर कीमतों में गिरावट आएगी।
फिलहाल शुरुआती दिनों में आवक सीमित होने के कारण दाम ऊंचे बने हुए हैं। जैसे-जैसे आपूर्ति बढ़ेगी, कीमतें 50 से 80 रुपये प्रति किलो तक आने की बात बताई जा रही है।
स्वाद और खुशबू के लिए प्रसिद्ध है लंगड़ा आम
लंगड़ा आम अपने खास स्वाद और खुशबू के लिए जाना जाता है, जिसकी मांग हर साल बनी रहती है। ग्राहकों का कहना है कि गर्मी के मौसम में रसीले व स्वादिष्ट फलों में लंगड़ा प्रजाति के आम का इंतजार बेसब्री से रहता है।
फल विक्रेताओं के अनुसार इस समय लंगड़ा आम 120 रुपये और दशहरी आम 100 रुपए प्रति किलो के भाव से बिक रहा है। नया फल होने के कारण उपभोक्ता बिना ज्यादा मोलभाव के खरीदारी कर रहे हैं।
फल विक्रेताओं का कहना है कि इस बार मौसम अनुकूल रहने से आम की पैदावार बेहतर हुई है, जिससे आगे चलकर कीमतों में गिरावट आएगी।