Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बक्सर में शराब की तीसरी बड़ी खेप पकड़ी गई, कंटेनर से 3000 लीटर शराब जब्त

    Updated: Fri, 17 Jul 2026 09:29 PM (IST)

    बक्सर में उत्पाद विभाग ने गंगा पुल पर एक कंटेनर से 3087 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की और चालक को गिरफ्तार किया। यह शराब मध्य प्रदेश से पटना ले जाई जा रही ...और पढ़ें

    बक्सर में शराब की तीसरी बड़ी खेप पकड़ी गई, कंटेनर से तीन हजार लीटर शराब जब्त

    बक्सर में शराब की तीसरी बड़ी खेप पकड़ी गई, कंटेनर से तीन हजार लीटर शराब जब्त

    HighLights

    1. बक्सर में 3087 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की गई।

    2. हरियाणा नंबर के कंटेनर से चालक गिरफ्तार हुआ।

    3. शराब मध्य प्रदेश से पटना ले जाई जा रही थी।

    जागरण संवाददाता, बक्सर। उत्पाद विभाग की कार्रवाई में शुक्रवार की शाम गंगा पुल से होकर यूपी के रास्ते आ रही शराब की तीसरी बड़ी खेप पकड़ी गई है। इस मामले में ट्रक समेत शराब जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    जानकारी देते उत्पाद अधीक्षक अशरफ जमाल ने बताया कि यूपी से आ रहे वाहनों की जांच के क्रम में शुक्रवार की शाम हरियाणा नम्बर के एक छह चक्का कंटेनर को आते देख रोककर जांच की गई तो अंदर शराब की पेटियां नजर आते ही चालक को गिरफ्तार कर लिया गया।

    चालक की पहचान राजस्थान के बाड़मेर जिला अंतर्गत बायतु थाना क्षेत्र के सेवनियाला गांव निवासी 31 वर्षीय भुला राम के रूप में की गई।

    ट्रक से कुल 349 पेटियों में 3087 लीटर ब्रांडेड अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। शराब की पेटियों को कंटेनर के अंदर बने लकड़ी के कंटेनर में छिपाया गया था। पूछताछ में चालक ने बताया कि मध्यप्रदेश से शराब की खेप पटना जाने वाली थी।