यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Buxar News: बोलेरो में बना रखा था तहखाना, पुलिस ने जांच की तो उड़े होश; ड्राइवर को तुरंत किया गिरफ्तार
Buxar News बक्सर में उत्पाद विभाग ने शनिवार को गंगा पुल स्थित चेकपोस्ट पर एक बोलेरो से भारी मात्रा में ...और पढ़ें

HighLights
- बक्सर में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई
- यूपी से शराब की खेप लेकर छपरा जा रहा था
जागरण संवाददाता, बक्सर। Buxar News: उत्पाद विभाग की कार्रवाई में शनिवार को गंगा पुल स्थित चेकपोस्ट पर एक बोलेरो से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की खेप पकड़ी गई है। इस मामले में बोलेरो चालक को उत्पाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जाता है कि चालक यूपी से शराब की खेप लेकर बक्सर के रास्ते छपरा जाने के प्रयास में था। तभी चेकपोस्ट पर वाहन जांच के क्रम में उत्पाद पुलिस को सफलता मिली है।
