विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बक्सर में बुधवार को बंद रहेंगे प्राइवेट स्‍कूल, CM सम्राट चौधरी के आगमन पर ट्रैफिक में भी बदलाव

Published: Tue, 22 Sep 2026 02:43 PM (IST)

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बक्सर आगमन और यातायात व्यवस्था में बदलाव के कारण बुधवार को जिले के कई प्राइवेट स्कूल ...और पढ़ें

बक्‍सर में बुधवार को बंद रहेंगे कई प्राइवेट स्‍कूल। सांकेत‍िक तस्‍वीर

बक्‍सर में बुधवार को बंद रहेंगे कई प्राइवेट स्‍कूल। सांकेत‍िक तस्‍वीर

HighLights

  1. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बक्सर आगमन पर प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे।

  2. बुधवार को बक्सर शहर की प्रमुख सड़कों पर यातायात व्यवस्था बदलेगी।

  3. बच्चों को असुविधा से बचाने के लिए प्रशासन ने लिया यह निर्णय।

जागरण संवाददाता, बक्सर। जिला मुख्यालय के कई प्राइवेट स्‍कूल बुधवार को पठन-पाठन बंद रखेंगे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कार्यक्रम को देखते हुए यह निर्णय ल‍िया गया है। 

सीएम के आगमन और वामन द्वादशी के कार्यक्रम को लेकर शहर की लगभग सभी प्रमुख सड़कों पर बुधवार को यातायात व्यवस्था बदली रहेगी।

कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रतिबंधित किया जाएगा। इसकी जानकारी प्रशासन की ओर से अनुमंडल कार्यालय में प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के साथ बैठक में दी गई।

बच्‍चों को परेशानी से बचाने के ल‍िए निर्णय 

सदर अनुमंडल पदाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में स्कूल एसोसिएशन की ओर से सरोज कुमार सिंह, धीरज पांडे आदि शामिल हुए।

प्रशासन की ओर से बताया गया कि सुबह 10:00 बजे से 1:00 तक अलग-अलग मार्गों पर यातायात प्रतिबंध लागू रहने की संभावना है।

इसके बाद संगठन की ओर से प्रशासन को बताया गया कि बच्चों को असुविधा से बचने के लिए बुधवार को स्कूल बंद रखे जाने की सूचना दी जा रही है।

अभिभावकों को लिए बेहतर होगा कि बच्चों को भेजने से पहले अपने विद्यालय से संपर्क कर इस बारे में जानकारी हासिल कर लें।

डेढ़ घंटे बक्‍सर में रहेंगे सीएम 

गौरतलब है कि सीएम 23 स‍ितंबर के बक्‍सर में रहेंगे। दोपहर 12:20 बजे हेलीकॉप्‍टर से उनका आगमन होगा। इसके बाद वे प्रसिद्ध वामन मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। 

यहां के बाद वे कई अलग-अलग कार्यक्रमों में शाम‍िल होंगे। करीब डेढ़ घंटे बक्‍सर में अलग-अलग जगहों पर आयोज‍ित कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद वे पटना लौट जाएंगे। इसको लेकर सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम किए गए हैं। 

यह भी पढ़ें- वामन द्वादशी पर कल बक्सर पहुंचेंगे CM सम्राट, बनेंगे मुख्य यजमान; सोन नहर और विश्वामित्र पार्क का भी लेंगे जायजा

यह भी पढ़ें- वामन द्वादशी मेला और CM सम्राट चौधरी का दौरा, बक्सर में ट्रैफिक प्लान लागू; इन 3 मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध