मौका न चूकें! बक्सर में 13 जगह लगेंगे सोलर शिविर; कब और कहां जाएं, देखें पूरी डिटेल
बक्सर में प्रधानमंत्री सूर्य-घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 13 विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं। दक्षिण बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी द्वारा आयोजित इन शिविर ...और पढ़ें

पीएम सूर्यघर योजना से मिलेगी मुफ्त बिजली।
HighLights
बक्सर में 13 सोलर शिविरों का आयोजन।
मौके पर ही सोलर रूफटॉप के लिए आवेदन।
9,332 उपभोक्ताओं को मिलेगा योजना का लाभ।
जागरण संवाददाता, बक्सर। अब महंगी बिजली बिल से राहत पाने का आसान रास्ता लोगों के दरवाजे तक पहुंचने वाला है।
दक्षिण बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा जिले में प्रधानमंत्री सूर्य-घर मुफ्त बिजली योजना को जमीन पर उतारने के लिए विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं, जहां लोग मौके पर ही सोलर रूफटॉप के लिए आवेदन कर सकेंगे।
विद्युत कार्यपालक अभियंता सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि यह पहल सिर्फ योजना तक सीमित नहीं है, बल्कि आम लोगों को सीधे लाभ से जोड़ने का प्रयास है।
शिविरों में आने वाले उपभोक्ताओं को सोलर पैनल लगाने की पूरी जानकारी दी जाएगी और वहीं आवेदन प्रक्रिया भी पूरी कराई जाएगी, ताकि लोगों को दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें।
कहां-कहां लगेंगे शिविर?
शहर के गोलंबर, कलेक्ट्रेट, मुनीम चौक, दुर्गा काकीज, ज्योति चौक, महावीर स्थान, जायसवाल धर्मशाला, वीर कुंवर सिंह कॉलोनी, नई बाजार ब्लॉक, अंबेडकर चौक, इंडस्ट्रियल थाना, गौरीशंकर मंदिर और मठिया मोड़ जैसे प्रमुख स्थानों पर कुल 13 शिविर लगाए जाएंगे।
कितने लोगों को मिलेगा फायदा?
इन शिविरों के जरिए करीब 9,332 उपभोक्ताओं को योजना से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। शिविर 21 अप्रैल से शुरू होकर 20 मई 2026 तक चरणबद्ध तरीके से चलेंगे।
लोगों के लिए क्या है खास?
- मौके पर ही आवेदन की सुविधा
- बिजली बिल में कमी का सीधा फायदा
- स्वच्छ और सस्ती ऊर्जा की ओर कदम
- सरकारी सब्सिडी का लाभ
बिजली विभाग ने जिला प्रशासन से सहयोग मांगा है, ताकि अधिक से अधिक लोग इन शिविरों में पहुंचकर योजना का लाभ उठा सकें।
यह पहल न सिर्फ लोगों के खर्च को कम करेगी, बल्कि बक्सर को स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में आगे बढ़ाने का भी मजबूत कदम साबित होगी।