Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अर्चना और जियारत एक्सप्रेस में बक्सर यात्रियों को मिला बड़ा फायदा; बढ़ेगी टिकट कन्फर्म होने की संभावना

    Updated: Fri, 22 May 2026 08:56 AM (GMT+05:30)

    रेलवे ने बक्सर स्टेशन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए अर्चना और जियारत एक्सप्रेस में जनरल कोटा वेटिंग की सुविधा शुरू की है। इससे यात्रियों के टिकट क ...और पढ़ें

    अब जेनरल कोटा वेटिंग की म‍िलेगी सुविधा। प्रतीकात्‍मक फोटो

    अब जेनरल कोटा वेटिंग की म‍िलेगी सुविधा। प्रतीकात्‍मक फोटो

    HighLights

    1. बक्सर स्टेशन पर जनरल कोटा वेटिंग सुविधा शुरू।

    2. अर्चना, जियारत एक्सप्रेस में टिकट कन्फर्मेशन बढ़ेगा।

    3. यात्रियों की पुरानी मांग पर रेलवे का फैसला।

    संवाद सहयोगी, डुमरांव (बक्सर)। बक्सर स्टेशन से सफर करने वाले रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे ने अर्चना एक्सप्रेस और जियारत एक्सप्रेस में नई सुविधा दी है।

    बक्सर स्टेशन से टिकट बुक कराने वाले यात्रियों को अब जनरल कोटा वेटिंग लिस्ट की सुविधा देना शुरू कर दिया है। अर्चना एक्सप्रेस में यह व्यवस्था 14 मई से और जियारत एक्सप्रेस में 15 मई से लागू कर दी गई है।

    अब तक बक्सर से टिकट लेने वाले यात्रियों को पुल कोटा वेटिंग में रखा जाता था। इससे टिकट कन्फर्म होने की संभावना काफी कम रहती थी।

    नई व्यवस्था लागू होने के बाद यात्रियों को जनरल वेटिंग लिस्ट में शामिल किया जाएगा, जिससे टिकट कन्फर्म होने की उम्मीद पहले की तुलना में अधिक बढ़ गई है।

    लंबे समय से उठ रही थी मांग

    रेल यात्रियों की शिकायत थी कि बक्सर जैसे महत्वपूर्ण स्टेशन से टिकट लेने के बावजूद उन्हें प्राथमिकता नहीं मिल रही थी।

    दूसरी ओर पटना और आरा जैसे स्टेशनों से टिकट बुक कराने वाले यात्रियों को जनरल कोटा वेटिंग का लाभ मिलता था। रेलवे की बुकिंग व्यवस्था में जनरल कोटा वेटिंग को अधिक महत्व दिया जाता है, क्योंकि चार्ट तैयार होने के समय इसी सूची को प्राथमिकता दी जाती है।

    यही वजह थी कि कई यात्री टिकट पटना या आरा से बुक कराकर अपना बोर्डिंग प्वाइंट बक्सर कर देते थे। इससे यात्रियों को टिकट कन्फर्म होने में सहूलियत तो मिल जाती थी। 

    लेकिन बक्सर स्टेशन के राजस्व पर इसका असर पड़ रहा था। यात्री सफर बक्सर से करते थे, जबकि टिकट का राजस्व दूसरे स्टेशनों के खाते में दर्ज हो रहा था।

    स्थानीय मांग और खबरों के बाद बदली व्यवस्था

    स्थानीय स्तर पर लगातार उठ रही मांग और इस मुद्दे पर प्रकाशित खबरों के बाद रेलवे प्रशासन ने व्यवस्था में बदलाव किया। नई सुविधा लागू होने से अब यात्रियों को सीधे बक्सर स्टेशन से टिकट लेने पर बेहतर अवसर मिलेगा।

    हालांकि यात्रियों का कहना है कि केवल जनरल कोटा लागू करना ही पर्याप्त नहीं है। ट्रेनों में सीटों की संख्या भी बढ़ाई जानी चाहिए, ताकि यात्रियों की परेशानी का स्थायी समाधान हो सके।

    यह भी पढ़ें- गर्मी की छुट्टियों में सैर-सपाटा के लिए सफर आसान, धनबाद से दिल्ली, चंडीगढ़ व ऋषिकेश के लिए 18 ट्रेनें

    खबरें और भी