पति गया था सूरत कमाने, इधर 7 लाख के गहने और 50 हजार कैश लेकर पत्नी हुई फरार! बक्सर में FIR दर्ज
बक्सर के कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र से एक विवाहिता 50 हजार नकद और 7 लाख रुपये के आभूषण लेकर लापता हो गई है। सूरत से लौटे पति ने अपनी पत्नी के खिलाफ कृष ...और पढ़ें

बक्सर में विवाहिता नकदी और लाखों के गहने लेकर लापता, पति ने दर्ज कराई FIR (AI Generated Image)
HighLights
कृष्णाब्रह्म से विवाहिता 50 हजार नकद लेकर लापता।
सात लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण भी गायब।
पति ने पत्नी के विरुद्ध कृष्णाब्रह्म थाने में FIR दर्ज कराई।
संवाद सहयोगी, कृष्णाब्रह्म (बक्सर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव से विवाहिता के लापता होने और उसके साथ घर में रखी नकदी तथा लाखों रुपये मूल्य के आभूषण गायब होने का मामला सामने आया है।
इस संबंध में पति की शिकायत पर कृष्णाब्रह्म थाना में प्राथमिकी की गई है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
पुलिस को दिए आवेदन में पति ने बताया है कि वह गुजरात के सूरत स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत है और रोजगार के कारण बाहर रहता है। घर पर उसकी मां और पत्नी रहती थीं।
आरोप है कि एक अगस्त की सुबह उसकी मां बहू के कमरे में पहुंचीं तो वह वहां नहीं मिली। आसपास और रिश्तेदारी में काफी तलाश की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।
परिजनों का आरोप है कि इसके बाद अलमारी की जांच करने पर उसमें रखे 50 हजार रुपये नकद तथा करीब सात लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण भी गायब मिले।
पहले परिवार ने अपने स्तर पर विवाहिता की खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर घटना की सूचना पति को दी गई। सूचना मिलते ही वह सूरत से घर पहुंचा और पूरे मामले की जानकारी लेने के बाद कृष्णाब्रह्म थाना में आवेदन देकर पत्नी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई।
कृष्णाब्रह्म थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
यह भी पढ़ें- बक्सर: शादी में बताया था B.Ed पास, डिग्री पर निकला भाई का नाम; पोल खुली तो नई-नवेली दुल्हन को पीटा