दानापुर-बेंगलुरु स्पेशल ट्रेन को मिला एक्सटेंशन, आरा और बक्सर के यात्रियों को मिलेगी राहत
रेलवे ने यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए दानापुर और एसएमवीटी बेंगलुरु के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन के परिचालन को मई और जून 2026 तक बढ़ा दिया है। ...और पढ़ें

दानापुर-बेंगलुरु स्पेशल ट्रेन को मिला एक्सटेंशन

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, बक्सर। दक्षिण भारत की ओर जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दानापुर और एसएमवीटी बेंगलुरु के बीच चल रही स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि को बढ़ाने का निर्णय लिया है।
पूर्व मध्य रेल द्वारा जारी सूचना के अनुसार अब यह ट्रेन मई और जून 2026 तक अपनी सेवाएं देती रहेगी। जिससे यहां के यात्रियों को भी सीधा लाभ मिलेगा। यह स्पेशल ट्रेन बक्सर स्टेशन पर दोनों दिशाओं में रुकेगी।
ट्रेन का शेड्यूल
मिली जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 03251 दानापुर-बेंगलुरु 31 मई 2026 तक प्रतिदिन चलाई जाएगी। दानापुर से दोपहर 3 बजे प्रस्थान कर यह ट्रेन बक्सर होते हुए तीसरे दिन 14:30 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 03252 बेंगलुरु-दानापुर 02 जून 2026 तक प्रतिदिन परिचालित की जाएगी। बेंगलुरु से रात 23:50 बजे चलकर यह ट्रेन तीसरे दिन रात 23:55 बजे तक दानापुर पहुंचेगी।
ट्रेन का स्टॉपेज
अप एवं डाउन दोनों दिशाओं में यह ट्रेन बक्सर के अलावा आरा, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, सतना और जबलपुर जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र के अनुसार गर्मी की छुट्टियों और यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के दबाव को कम करने के लिए यह विस्तार किया गया है। बक्सर के यात्री अब अगले महीने तक के लिए अपना आरक्षण सुनिश्चित कर सकते हैं।