Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार के इस जिले में 98 करोड़ से बनेगा 2-लेन ग्रीनफील्ड बाईपास, जाम से मिलेगी राहत

    Updated: Wed, 04 Feb 2026 05:55 PM (GMT+05:30)

    धनसोई बाजार में वर्षों से चली आ रही जाम की समस्या के समाधान हेतु 2-लेन ग्रीनफील्ड बाईपास निर्माण की प्रक्रिया तेज हो गई है। जिलाधिकारी और अन्य अधिकारि ...और पढ़ें

    धनसोई में 98 करोड़ से बनेगा 2-लेन ग्रीनफील्ड बाईपास, जाम से मिलेगी राहत (AI Generated Image)

    धनसोई में 98 करोड़ से बनेगा 2-लेन ग्रीनफील्ड बाईपास, जाम से मिलेगी राहत (AI Generated Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, धनसोई (बक्सर)। स्थानीय बाजार में वर्षों से चली आ रही जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रस्तावित ग्रीनफील्ड बाईपास पथ के निर्माण की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसी क्रम में बुधवार को जिलाधिकारी सहिला और अनुमंडल पदाधिकारी अविनाश कुमार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों व अभियंताओं ने धनसोईं पहुंचकर प्रस्तावित बाईपास मार्ग का स्थल निरीक्षण किया।

    जिलाधिकारी ने चिरैंयाटाड़ मोड़ से लगभग 200 मीटर दक्षिण दिशा से निरीक्षण की शुरुआत की, जहां से यह बाईपास धनसोई-दिनारा मुख्य पथ से जुड़ेगा। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने प्रस्तावित मार्ग की चौड़ाई, भूमि की उपलब्धता, संभावित अड़चनों और तकनीकी पहलुओं की गहन समीक्षा की। डीएम ने संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश देते हुए कार्य को समयबद्ध ढंग से आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

    यह बाईपास ग्रीनफील्ड परियोजना के तहत 2-लेन में निर्मित किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य धनसोई बाजार क्षेत्र को भारी वाहनों के दबाव से मुक्त करना है। बाईपास के निर्माण से बक्सर और रोहतास जिलों के बीच आवागमन अधिक सुगम, सुरक्षित और तेज होगा, जिससे यात्रियों के समय और ईंधन की भी बचत होगी।

    जानकारी के अनुसार, लगभग 4.50 किमी लंबाई के इस बाईपास के निर्माण के लिए 9824.90 लाख रुपये, यानी करीब 98 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि बाईपास के बन जाने से धनसोई में रोज लगने वाले जाम से निजात के साथ क्षेत्र के आर्थिक व सामाजिक विकास को नई गति मिलेगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Buxar News: जिंदा होकर भी 'मृत' घोषित, वृद्धा पेंशन की फाइल में गुम हो गईं शांति देवी की सांसें

    यह भी पढ़ें- बक्सर में पीएम आवास योजना की राशि लेकर भी मकान नहीं बना रहे लाभार्थी, अब अंतिम नोटिस की तैयारी