विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिहार में नहीं रुक रही शराब की खेप! बक्सर में 14 कार्टून देसी शराब के साथ मैजिक वाहन व बाइक जब्त

By Goldi PrasadEdited By: Jagran News Network
Published: Sun, 20 Aug 2023 04:45 PM (IST)

बिहार में शराबबंदी का कोई असर नहीं दिख रहा है। हर दिन भारी मात्रा में शराब पकड़ी जाती है। पुलिस ...और पढ़ें

बिहार में शराब पकड़ती पुलिस। फाइल फोटो
बिहार में शराब पकड़ती पुलिस। फाइल फोटो

HighLights

  1. बाइक से शराब की हो रही थी डिलीवरी
  2. एक व्यक्ति को किया गया गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, धनसोई ,(बक्सर) : स्थानीय पुलिस ने शनिवार की शाम गश्ती के दौरान धोबही गांव से शराब की एक बड़ी खेप बरामद की है। मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उसकी पहचान धोबही गांव निवासी कन्हैया कुमार के रुप में हुई है।

शराब की मिली थी गुप्त सूचना

थानाध्यक्ष ज्ञानप्रकाश सिंह ने बताया कि शनिवार को संध्या गश्ती के दौरान गुप्त सूचना मिली कि गांव में एक मैजिक वाहन से शराब की बड़ी खेप पहुंची है और कुछ लोग बाइक से डिलीवरी करने वाले हैं।

सूचना के आधार पर जब पुलिस ने गांव में छापेमारी की तो मैजिक वाहन एवं दो बाइक से करीब 14 कार्टन में कुल छह सौ पचहतर पीस ब्लू लाइम देशी शराब बरामद किया गया।

आरोपी हुए फरार

इस दौरान मैजिक वाहन चालक एवं दो अन्य बाइक सवार पुलिस को देखते ही अंधेरे का लाभ उठा कर फरार हो गए। वहीं, थानाध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि दो नामजद के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज किया गया है।

यहां भी शराब बरामद

कृष्णाब्रह्म (बक्सर) में भी स्थानीय थाना क्षेत्र के कठार रोड से 18 टेट्रा पैकेट शराब के साथ एक तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार शराब तस्कर के खिलाफ स्थानीय थाना में नामजद प्राथमिकी की गई है।

पुलिस ने अपने आधिकारिक बयान में बताया है कि गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार की शाम घेराबंदी कर 18 टेट्रा पैकेट शराब के साथ साइकिल सवार सोवां गांव निवासी लक्ष्मण सिंह को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार शराब तस्कर के खिलाफ स्थानीय थाना में उत्पाद अधिनियम के तहत नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।