यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Paddy Price: किसानों को कितना मिल रहा धान का रेट? बाजार और सरकार की कीमत में जमीन-आसमान का अंतर, देखें लिस्ट
बिहार में धान की खरीदारी शुरू हो गई है जिसमें अब तक 230.67 टन धान की खरीद हुई है। यहां सबसे बड़ा सवाल है कि बाजार और सरकार की कीमत में कितना फर्क है। इ ...और पढ़ें

HighLights
- 12 दिनों में 230 टन हुई सहकारी समितियों में खरीद
- खुले बाजार में मिल रही 2130 रुपये धान की कीमत
ये है धान की कीमत
-
धान खरीद के लिए सरकार ने इस साल एमएसपी सामान्य का 2300 और ग्रेड ए का 2320 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है -
पिछले साल सामान्य धान 2183 व ग्रेड ए 2204 रुपये सुनिश्चित था। -
अभी बाजार भाव सामान्य धान का 2100 से 2150 रुपये तक मिल रहा है, जबकि ग्रेड ए का दाम 2350 से अधिक हो गया है। -
खेत व खलिहान से धान की खरीद व्यवसायी अपने मजदूरों तथा अन्य संसाधनों के माध्यम से कर रहे हैं। -
व्यापारी के हाथों धान बेचने में किसानों को किसी प्रकार की मेहनत व आर्थिक खर्चा नहीं करना पड़ रहा है, जबकि सहकारी समितियों में बिक्री में कई तरह के झमेले हैं। -
पहले खलिहान से अपनी बोरी में मजदूरों के सहारे भरकर वाहनों से बिक्री केंद्र पर ले जाना पड़ता है। -
इसमें विभिन्न प्रकार से अतिरिक्त खर्च वहन करना पड़ता है। -
इससे बचाव के लिए किसान व्यवसायी को धान की बिकी करते हैं। जिले में धान खरीद का आंकड़ा अभी काफी कम है।
बुधवार की शाम तक इतनी हुई धान की खरीद