दरभंगा में सांड ने महिला सहित दो पर किया हमला, एक की मौत, दहशत का माहौल
दरभंगा में एक आवारा सांड के अचानक हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया, ...और पढ़ें

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है (फोटो AI)
HighLights
आवारा सांड के हमले में एक व्यक्ति की मौत।
दरभंगा के पास सांड ने दो लोगों पर हमला किया।
घायल महिला का सिंहवाड़ा अस्पताल में इलाज जारी।
पंचायत सूत्र , सिंहवाड़ा (दरभंगा) । बिहार के दरभंगा में एक अचानक हुए हमले ने खुशहाल माहौल को मातम में बदल दिया। सड़क पर रोजमर्रा की तरह गुजर रहे लोगों को क्या पता था कि एक आवारा सांड पलभर में कहर बन जाएगा। महिला सहित दो लोगों पर हुए इस हमले में एक की जान चली गई।
बता दें कि सिंहवाड़ा थानाक्षेत्र के सीमावर्ती क्षेत्र मुजफ्फरपुर जिले के कटरा के बुधकारा में सांड ने एक महिला सहित दो लोगों पर हमला कर दिया। इसमें मुजफ्फरपुर जिले के कटरा थाना क्षेत्र के बुधकारा गांव निवासी महेश सहनी की मौत हो गई।
जबकि, पड़ोस के गांव तेहबारा निवासी रेहाना खातून को गंभीर स्थिति सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सिंहवाड़ा में इलाज चल रहा है। जहां मृतक के स्वजन ने जमकर हंगामा किया ।
बताया जाता है कि लोगों की मदद से दोनों को गंभीर स्थिति में उठाकर अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने महेश को मृत घोषित कर दिया। लेकिन, स्वजन ने उसे जिंदा मानकर एंबुलेंस से डीएमसीएच रेफर करने की मांग करने लगे। जिसे एक चिकित्सक ने कहा - यहां शव ले जाने लिए नहीं, बल्कि जिंदा लोगों के लिए एंबुलेंस मिलता है।
यह सुनकर स्वजन आक्रोशित हो गए और जमकर हंगामा करने लगे। हालांकि, बाद में समझाने के बाद सभी शांत हो गए। चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि अस्पताल लाने से पहले ही जख्मी की मौत हो चुकी थी।
बावजूद, स्वजन एम्बुलेंस के लिए हंगामा करने लगे। जिसे समझा-बुझाकर शांत कराया गया। घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि महेश सहनी अपने गांव स्थित खेत से भैंस को देखकर घर जा रहे थे।
इस दौरान सांड ने उन्हें पटक-पटककर मार दिया। उधर, बाइक से स्वजन के साथ जा रही रेहाना खातून पर पीछे से हमला कर दिया। इसमें वह बुरी तरह से जख्मी हो गई।
प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. प्रेमचंद ने बताया कि महिला की स्थिति नाजुक है। उधर, मृतक महेश की पत्नी संझा देवी अपने दो पुत्र और तीन में एक अविवाहित पुत्री से लिपटकर दहाड़ मारकर रो रही थी।
--