Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Darbhanga News: बैंक मैनेजर और रसोइये के सड़े-गले शव मिले, आखिर दोनों की मौत का राज क्या है?

    Updated: Mon, 29 Jun 2026 07:30 PM (IST)

    बेगूसराय से दो सड़े-गले शव दरभंगा के डीएमसीएच लाए गए, जिनमें एक केनरा बैंक मैनेजर और दूसरा रसोइया था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है और पुलिस मामले ...और पढ़ें

    दरभंगा के डीएमसीएच में पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बैठे स्वजन। जागरण

    दरभंगा के डीएमसीएच में पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बैठे स्वजन। जागरण

    HighLights

    1. बेगूसराय से दो सड़े-गले शव दरभंगा डीएमसीएच पहुंचे।

    2. एक शव केनरा बैंक मैनेजर ब्रज मोहन गुड्डू का।

    3. दूसरा शव रसोइया मिथिलेश पासवान का मिला।

    संवाद सहयोगी, दरभंगा । बेगूसराय जिले के दो थाना क्षेत्र में मिला सड़ा-गला शव रेफर होकर सोमवार को डीएमसीएच आया। पहला शव रतनपुर थाना क्षेत्र के निराला नगर स्थित किराए के मकान से मौत के कई दिनों बाद नग्न अवस्था में मिले केनरा बैंक के मैनेजर पटना जिले के पचरुखिया थाना क्षेत्र के बाली गांव निवासी सुरेंद्र सिंह के पुत्र ब्रज मोहन गुड्डू (33) का है।

    उनके भाई सोनू सिंह ने बताया कि करीब तीन साल से गुड्डू केनरा बैंक मैनेजर के रूप में बेगूसराय में पोस्टेड थे और अकेले किराए के मकान में रहते थे। उन्होंने बताया कि परिवार के लोगों से 24 जून को बातचीत हुई थी।

    फिर उनका मोबाइल 25 जून को आफ हो गया। इससे हमलोगों को आशंका हुई पर सामान्य मान रहे थे। इसी बीच 28 जून की सुबह पुलिस फोन के जरिए घटना की जानकारी मिली। उन्होंने आरोप लगाया कि स्वजन के पहुंचने से पहले पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सदर अस्पताल भेज दिया।

    जहां पहुंचने पर मालूम हुआ कि सड़ने की वजह से शव को डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि शव जिस स्थिति में मिला है उससे हत्या की आशंका है।

    बिहार पुलिस अब जांच पड़ताल में जुटी

    पुलिस छानबीन कर रही है पर प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। उनका एकमात्र छह वर्षीय मासूम पुत्र है। घटना से पत्नी जूही सिंह सहित अन्य स्वजन व्यथित है। वहीं दूसरा सड़ा-गला शव बेगूसराय के गढहरा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 17 निवासी स्व. नथुनी पासवान के पुत्र मिथिलेश पासवान (40) है।

    खबरें और भी

    वह सार्वजनिक आयोजनों में रसोइया का काम करता था। स्वजन राजीव पासवान ने बताया कि मिथिलेश 13 जून को लापता हो गए। इसके बाद 28 जून को उनका शव चकिया थाना क्षेत्र के भोला स्थान घाट पर गंगा नदी किनारे मिला है। डीएमसीएच में मेडिको लीगल जांच के लिए सैंपल लेकर दोनों शव स्वजन के हवाले कर दिया गया।