यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Khesari Lal Yadav: 'चाहे तेजस्वी हों या नीतीश चाचा सब...', दरभंगा में क्या बोले खेसारी लाल यादव?
भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव और अभिनेत्री आकांक्षा एक कार्यक्रम को लेकर दरभंगा पहुंचे। खेसारी लाल ने कहा कि अगर बिहार में थिएटर खुल जाएं तो भोजपुरी ...और पढ़ें

HighLights
- एक कार्यक्रम को लेकर दरभंगा पहुंचे खेसारी लाल यादव और आकांक्षा
- खेसारी लाल बोले- थियेटर खुले तो हम भी 20 से 40 करोड़ का कर लेंगे व्यवसाय
संवाद सहयोगी, दरभंगा। भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव और अभिनेत्री आकांक्षा रविवार की शाम एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। उनके इतंजार में खड़े फैंस एक झलक पाने और फोटो लेने के लिए काफी उत्साहित नजर आए।
मीडिया से बात करते हुए खेसारी लाल ने रोजगार पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों ने खुद कमा कर विकास किया है। हर आदमी ने अपना काम कर विकास किया है। लालू चाचा अपनी जगह सही हैं।
नीतीश और तेजस्वी पर क्या बोले खेसारी लाल
खेसारी लाल ने कहा कि तेजस्वी हों चाहे नीतीश चाचा सब अपनी जगह सही हैं। मेरी इतनी औकात नहीं है कि इनके बारे में कोई टिप्पणी कर सकूं।
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को बेहतर बनाए जाने को लेकर कहा कि मुझे लगता है कि अगर बिहार में थिएटर खुल जाए तो आराम से हम भी 20 से 40 करोड़ का व्यवसाय कर लेंगे।
फिल्म चलाने के लिए हॉल होना चाहिए- खेसारी
- उन्होंने कहा कि लोग कहते हैं भोजपुरी फिल्में नहीं चल रही हैं। फिल्म चलाने के लिए हॉल होना चाहिए। 20 फरवरी को टांस फिल्म रिलीज होने वाली है।
- दिल्ली चुनाव परिणाम आने के बाद मुख्यमंत्री बनाए जाने को लेकर कहा कि मनोज भैया अगर मुख्यमंत्री बनते हैं तो हम बिहारियों के लिए इसे बड़ी खुशी की बात और क्या होगी।
- वह हमारे प्रदेश का, हमारी भाषा और गायकों का विकास करेंगे। एक कलाकार मुख्यमंत्री बनेंगे। इससे बड़ा अवसर पूर्वांचलियों और बिहारियों के लिए नहीं हो सकता है।
दिल्ली की चुनाव भाजपा ने धन के बल पर जीती : श्याम
उधर हनुमाननगर के अरैला पंचायत भवन प्रांगण में रविवार को उमेश राय की अध्यक्षता में हनुमाननगर लोकल कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
इसमें सर्वप्रथम बेनीपुर अनुमंडल के वरिष्ठ पार्टी नेता देवनारायण यादव के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
सीपीआई (एम ) राज्य सचिव मंडल सदस्य श्याम भारती ने कहा कि दिल्ली चुनाव भाजपा द्वारा धन बल के साथ जीती गई है।
uकहा कि हनुमाननगर में जल जमाव की समस्या का निदान करने में सरकार बुरी तरह से विफल रही है। बैठक में आवास, जॉबकार्ड एवं राशनकार्ड, जमीन की मांग को लेकर 16 फरवरी से प्रखंड सह अंचल मनरेगा कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू करने की चर्चा की गई।
वहीं, रामस्वरूप चौक से रतनपुरा घाट तक सड़क निर्माण करने एवं जल जमाव की समस्या दूर करने की मांग को लेकर 25 फरवरी को रामस्वरूप चौक पर कन्वेंशन आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
यह भी पढ़ें-
अब बिहार में बेबी कॉर्न से किसान हो जाएंगे मालामाल, कृषि विशेषज्ञों ने बनाया धांसू प्लान