Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मिथिला को रेल की सौगात, नई ट्रेने और दरभंगा रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी

    By Prince Kumar Edited By: Dharmendra Singh
    Updated: Wed, 25 Feb 2026 05:05 PM (IST)

    दरभंगा रेलवे स्टेशन को अमृत भारत योजना के तहत 340 करोड़ रुपये की लागत से विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी तेज हो गई है। सांसद डॉ. गोपालजी ठाकुर ने रेलवे बो ...और पढ़ें

    यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।

    यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।

    जागरण संवाददाता, दरभंगा । मिथिला की धरती पर रेल विकास की नई कहानी लिखी जा रही है। दरभंगा रेलवे स्टेशन को अमृत भारत योजना के तहत विश्वस्तरीय रूप देने की तैयारी तेज हो गई है।

    आधुनिक सुविधाओं, बेहतर कनेक्टिविटी और यात्री अनुकूल ढांचे के साथ यह स्टेशन क्षेत्र की पहचान बदलने को तैयार है। साथ ही दरभंगा से नई लंबी दूरी की ट्रेनों के परिचालन की पहल ने लोगों में उत्साह जगा दिया है। माना जा रहा है कि यह पहल मिथिला के आर्थिक और सामाजिक विकास को नई रफ्तार देगी।

    340 करोड़ से निर्माण कार्यों में आएगी तेजी

    नई तकनीक तथा नए प्रयोगों से देश स्तर पर भारतीय रेल अपनी उपलब्धि हासिल कर रही है। दरभंगा सहित पूरे मिथिला क्षेत्र में रेलवे कनेक्टिविटी तथा नई परियोजनाओं का जिस तरह से जाल बिछाया जा रहा है, वह देश की आजादी के बाद दरभंगा के लिए एक नया इतिहास साबित हो रहा है।

    अमृत भारत योजना के अंतर्गत लगभग 340 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन दरभंगा का विश्व स्तरीय स्टेशन का निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा दरभंगा में रेलवे के माध्यम से रोजगारपरक औद्योगिक विकास के लिए रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार को पत्र सौंपकर आग्रह किया गया है, जिसका सकारात्मक परिणाम शीघ्र दिखेगा।

    उक्त बातें सांसद डा. गोपालजी ठाकुर ने कही। कहा कि सोमवार की देर संध्या दिल्ली स्थित रेल भवन में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन से भेंट कर इन विषयों से संबंधित एक आग्रह पत्र सौंपा गया है।

    सांसद ने रेलवे बोर्ड के चेयरमैन से हुई भेंट तथा दरभंगा में रेलवे के विकास के लिए की गई चर्चा की जानकारी देते हुए बताया है कि अमृत भारत योजना से बन रहे दरभंगा स्टेशन के निर्माण कार्य को शीघ्रता से पूरा करने के लिए चेयरमैन के द्वारा संबंधित अभियंताओं को सख्ती से निर्देश दिया गया है तथा अधिकारियों एवं अभियंताओं को हर हाल में कार्य में गुणवत्ता व पारदर्शिता कायम रखने के लिए कहा गया है।

    खबरें और भी

    सांसद ने चेयरमैन के साथ चर्चा करते हुए कहा कि मिथिला के केंद्र बिंदु में अवस्थित दरभंगा जंक्शन समस्तीपुर मंडल अंतर्गत सबसे अधिक राजस्व प्रदान करने वाली अतिमहत्वपूर्ण स्टेशन है, इसलिए इसे समय से पूरा किया जाना आवश्यक है।

    उन्होंने चेयरमैन को दरभंगा से लंबी दूरी की नई ट्रेन चलाने का आग्रह करते हुए कहा है कि दरभंगा से गुवाहाटी भाया-सरायगढ़, कटिहार नई सुपरफास्ट, जयनगर, लौकहा, रक्सौल, हरिनगर रेलखंड पर चलने वाली सभी पैसेंजर ट्रेन को लहेरियासराय स्टेशन से ही खोलने, दरभंगा से मुंबई के लिए दैनिक सुपरस्टार ट्रेन का परिचालन प्रारंभ किए जाने,

    दरभंगा होकर चलने वाली सभी डेमू ट्रेनों को मेमू रैक में बदलने, दरभंगा से रांची बंदे भारत ट्रेन का परिचालन शुरू करने, कुम्भ मेला के होने वाले आयोजन के मद्देनजर देहरादून से मुजफ्फरपुर तक चलने वाली एक्सप्रेस का दरभंगा तक विस्तार करने, दरभंगा से कोटा एक नई ट्रेन का परिचालन प्रारंभ किए जाने आदि का सुझाव दिया।