Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Crime: जिंदगी और मौत के बीच लड़ रही मधुबनी दुष्कर्म पीड़िता, सांस लेने में आ रही दिक्कत

    By Jagran NewsEdited By: Mohit Tripathi
    Updated: Fri, 03 Nov 2023 02:11 AM (IST)

    मधुबनी जिले के घोघरडीहा थाना क्षेत्र की एक दुष्कर्म पीड़िता की हालत नाजुक बनी हुई है। गुरुवार को दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ ...और पढ़ें

    मधुबनी दुष्कर्म पीड़िता की हालत गंभीर। (सांकेतिक फोटो)
    मधुबनी दुष्कर्म पीड़िता की हालत गंभीर। (सांकेतिक फोटो)

    HighLights

    1. मधुबनी की दुष्कर्म पीड़िता गंभीर हालत में डीएमसीएच में भर्ती।
    2. आरोपी ने पीड़िता के कान व संवेदनशील अंग पर चाकू से किया प्रहार।
    3. बच्चों के चिल्लाने पर पड़ोस से पहुंची महिला, देवर ने कराया भर्ती।

    संवाद सहयोगी, दरभंगा। मधुबनी जिले के घोघरडीहा थाना क्षेत्र की एक दुष्कर्म पीड़िता को गंभीर स्थिति में गुरुवार को दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (डीएमसीएच) में भर्ती कराया गया है। उसे फुलपरास सीएचसी से डीएमसीएच के लिए रेफर किया गया, जहां उसकी हालत काफी नाजुक बनी हुई है।

    सांस लेने में हो रही दिक्कत

    पीड़िता के कान और संवेदनशील अंग पर चाकू से प्रहार किया गया है। गले में गमछा बांधकर जान से मारने की कोशिश की गई थी, इस कारण उसे सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है।

    पीड़िता ने बताया कि बुधवार रात लगभग 11 बजे अपने दो बच्चों के साथ कमरे में सोई हुई थी। इसी दौरान उनके पति का दोस्त मंटू यादव कमरे का गेट तोड़कर अंदर प्रवेश कर गया।

    भागने की कोशिश की तो उसके मुंह और दोनों हाथ को गमछे से बांध दिया। इसके बाद बुरी तरह पिटाई की। इससे भी मन नहीं भरा तो आरोपी दरिंदे ने चाकू निकालकर उसपर हमला कर दिया। इससे उसका कान कट गया।

    दुष्कर्म के बाद संवेदनशील अंग पर किया वार

    आरोपी ने पीड़िता के गले को गमझे से दबाकर उसे बेहोश कर दिया। बेहोश होने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद उस दरिंदे ने महिला के संवेदनशील अंग पर चाकू से हमला कर दिया।

    खबरें और भी

    दोनों बच्चों के चिल्लाने पर आरोपी फरार हो गया। उसका गमछा कमरे में छूट गया। आवाज सुनकर पड़ोस की महिला पहुंची और हालात देख हल्ला किया। इसके बाद देवर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, घोघरडीया में भर्ती कराया।

    पीड़िता की हालत नाजुक

    पीड़िता की गंभीर हालत को देखते हुए फुलपरास के लिए रेफर कर दिया गया। वहां स्थिति में सुधार नहीं होने पर डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। गुरुवार सुबह करीब दस बजे उसे डीएमसीएच में भर्ती कराया। पीड़िता की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है।

    यह भी पढ़ें: Sarkari Naukri: बिहार शिक्षक भर्ती के बाद अब इस विभाग में निकलेगी बंपर वैकेंसी, हजारों पदों पर होगी नियुक्ति

    BPSSC Vacancy: सालभर के अंदर बहाल होंगे 47 हजार दारोगा-सिपाही, जल्द आ सकता है बड़ा अपडेट