Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दरभंगा में पलंग पर मिला विवाहिता का शव, दहेज के बकाया ढाई लाख नहीं देने पर हत्या का आरोप

    By MUKESH KUMAR SRIVASTVAEdited By: Ajit kumar
    Updated: Sun, 24 May 2026 12:26 PM (IST)

    Bihar Crime News: दरभंगा के रूपौली गांव में एक विवाहिता सविता कुमारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मायके वालों ने दहेज के लिए ढाई लाख रुपये न देने पर प ...और पढ़ें

    सविता कुमारी की फाइल फोटो। सौ: स्वजन

    सविता कुमारी की फाइल फोटो। सौ: स्वजन

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, दरभंगा। Darbhanga Dowry Case: जिले के विशनपुर थाना क्षेत्र के रूपौली गांव में एक विवाहिता का शव घर के अंदर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

    मृतका की पहचान पवन कापर की 22 वर्षीय पत्नी सविता कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद मायके पक्ष ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है।

    दो वर्ष पहले हुई थी शादी

    जानकारी के अनुसार सविता कुमारी की शादी करीब दो वर्ष पूर्व हुई थी। घटना की सूचना मिलने के बाद मायके पक्ष के लोग बेगूसराय जिले के गढ़पुरा वार्ड संख्या 10 से रूपौली पहुंचे। मृतका के भाई रोहित कुमार ने बताया कि शादी के समय लाखों रुपये नकद, सोना-चांदी और बाइक दी गई थी।

    इसके बावजूद ससुराल पक्ष लगातार अतिरिक्त रुपये की मांग कर रहा था। भाई का आरोप है कि बहनोई और उसके परिवार वाले दो से ढाई लाख रुपये की मांग को लेकर सविता को प्रताड़ित करते थे।

    गला घोंटकर हत्या करने का आरोप

    मायके पक्ष के अनुसार प्रताड़ना से परेशान होकर सविता कुछ समय से मायके में रह रही थी। करीब 10 दिन पहले उसका पति समझाकर उसे वापस ससुराल ले गया था।

    रोहित कुमार ने बताया कि शनिवार की शाम करीब आठ बजे बहनोई ने फोन कर सविता के आत्महत्या करने की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद जब वे रात करीब 11 बजे पुलिस के साथ पहुंचे तो घर के पुरुष सदस्य फरार थे और शव पलंग पर रखा हुआ था।

    उन्होंने आरोप लगाया कि पति, सास और भौजाई ने मिलकर सविता की हत्या कर दी। मृतका के गले पर काले निशान पाए गए हैं, जिससे गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

    एफएसएल टीम ने की जांच

    घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

    मायके पक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। वहीं विशनपुर थाना पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।