यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
क्रिकेट खेलने के दौरान बेहोश हुआ 8वीं का छात्र, इलाज के दौरान हो गई मौत; सदमे में परिवार
बिहार के एक छात्र को क्रिकेट खेलने के दौरान बेहोशी हुई और फिर उसकी मौत हो गई। मामला बिहार के दरभंगा जिले का है। यहां 8वीं में पढ़ने वाला छात्र गेंदबाज ...और पढ़ें

HighLights
- शॉट पर उछली गेंद को लपकने की कोशिश की
- सामने वाले फील्डर से उसकी टक्कर हो गई
- तभी उसके पेट और सीने में तेज दर्द उठा
जागरण संवाददाता, दरभंगा। बिहार में दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत महिसारी गांव में क्रिकेट खेलने दौरान गेंदबाजी कर रहा एक छात्र बेहोश हो गया। बाद में उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गांव के ही हाईस्कूल मैदान में दो टीमों के बीच मैच हो रहा था।
इसमें 15 वर्षीय आशीष पासवान गेंदबाजी कर रहा था। इसी बीच आशीष ने बल्लेबाज के शॉट पर उछली गेंद को लपकने की कोशिश की। इस प्रयास में सामने वाले फील्डर से उसकी टक्कर हो गई। इसके बाद उसके पेट और सीने में तेज दर्द हुआ और फिर वह बेहोश हो गया।
उसे चिकित्सक के पास ले जाया गया। वहां उसे इंजेक्शन दिया गया, लेकिन उसकी स्थिति और बिगड़ गई। अतंत: उसकी मौत हो गई। आशीष आठवीं का छात्र था।
छात्र की चाकू से गोदकर हत्या
वहीं पूर्वी चंपारण में नशे के लिए रुपये नहीं देने पर बदमाशों ने शनिवार की शाम आठवीं कक्षा के एक छात्र की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। उसकी पहचान मधुबन थाना क्षेत्र के बांकी-टिकम गांव निवासी 14 वर्षीय सोनू कुमार उर्फ गोलू के रूप में हुई। वह उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, टकसरी का छात्र था।
उसके पिता ने दो नामजद समेत पांच अज्ञात के खिलाफ पुलिस को आवेदन दिया है। बताया जाता है कि घात लगाए बदमाशों ने मधुबन से लौट रहे गोलू से नशा करने के लिए रुपये मांगे। रुपये नहीं देने पर हत्या कर दी। थानाध्यक्ष संजीव मौआर ने बताया कि मामले में कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।