Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar News : शिक्षक भर्ती में फर्जीवाड़े का खेल, प्रवेश पत्र पर सॉल्वर की तस्वीर, फिर भी बन गईं अध्यापिका

    Updated: Wed, 15 Jul 2026 08:12 PM (IST)

    बीपीएससी टीआरई-2 के तहत नियुक्त अध्यापिका अणु कुमारी के सीटीईटी प्रमाण पत्रों पर फर्जीवाड़े का आरोप लगा है, जिसमें साल्वर द्वारा परीक्षा देने की शिकाय ...और पढ़ें

    इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

    इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

    HighLights

    1. अध्यापिका अणु कुमारी के CTET प्रमाण पत्र पर फर्जीवाड़े का आरोप।

    2. शिकायत में साल्वर द्वारा परीक्षा देने और फोटो बदलने का जिक्र।

    3. DEO ने प्रमाण पत्र CBSE को सत्यापन के लिए भेजे, जांच जारी।

    संवाद सहयोगी, दरभंगा । बीपीएससी के टीआरई-2 के तहत विद्यालय अध्यापिका बनकर बहादुरपुर प्रखंड की बसंतपुर पंचायत स्थित भरतपुर विद्यालय में पदस्थापित अणु कुमारी के सीटीईटी प्रमाण पत्रों पर भी सवाल उठने लगे हैं। जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) को मिली शिकायत में सीटीईटी परीक्षा में भी फर्जीवाड़े का आरोप लगाया गया है।

    साल्वर ने दी थी परीक्षा

    शिकायत के अनुसार, अणु कुमारी के बदले सीटीईटी परीक्षा सॉल्वर गैंग के किसी सदस्य ने दी थी। आरोप है कि उसके आवेदन पत्र, प्रवेश पत्र और प्रमाण पत्र पर किसी दूसरे व्यक्ति का फोटो लगा है।

    अंक पत्र में कंप्यूटर से एडिटिंग का आरोप

    शिकायतकर्ता ने अणु कुमारी के अंक पत्र और प्रमाण पत्र में कंप्यूटर से एडिटिंग किए जाने का भी आरोप लगाया है। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

    बायोमीट्रिक से खुलेगा राज

    सीटीईटी परीक्षा के दौरान लिए गए बायोमीट्रिक का मिलान होने पर यह स्पष्ट हो सकता है कि अणु कुमारी के नाम पर परीक्षा में वास्तव में कौन शामिल हुआ था। इसी आधार पर जांच आगे बढ़ने की संभावना है।

    खबरें और भी

    सत्यापन में भी खेल का आरोप

    बताया जा रहा है कि एमएल एकेडमी में प्रमाण पत्रों के सत्यापन और बायोमीट्रिक मिलान के दौरान भी कथित तौर पर गड़बड़ी की गई थी। विद्यालय में योगदान के समय भी प्रमाण पत्रों की पर्याप्त जांच नहीं किए जाने का आरोप है।

    सीबीएसई को भेजा गया प्रमाण पत्र

    डीईओ विद्यानंद ठाकुर ने कहा कि अणु कुमारी के सीटीईटी प्रमाण पत्र को सीबीएसई को भेजा गया है। प्रतिवेदन मिलने के बाद उनके अन्य शैक्षणिक और प्रशैक्षणिक प्रमाण पत्रों की भी जांच कराई जाएगी।

    यह भी पढ़ें- मिथिला विश्वविद्यालय में पीएचडी नामांकन का इंतजार कर रहे छात्रों को झटका, पैट-2024 का विज्ञापन रद