Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार में बच्चों के सामने सूदखोर ने युवक को चप्पल से पीटा, अपमान से आहत युवक ने की खुदकुशी

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 05:44 PM (IST)

    Bihar Crime News Update: दरभंगा में सूदखोर के उत्पीड़न से परेशान एक युवक ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पत्नी के इलाज के लिए कर्ज लेने वाले युवक को ...और पढ़ें

    पिता का साया भी उठ जाने से तीनों मासूम बच्चों के सामने पालन-पोषण का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।

    पिता का साया भी उठ जाने से तीनों मासूम बच्चों के सामने पालन-पोषण का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।

    संवाद सहयोगी, दरभंगा। Darbhanga Money Lender Crime: दरभंगा के बेंता थाना क्षेत्र में सूदखोर के उत्पीड़न से परेशान एक युवक ने फंदे से लटक कर जान दे दी। दोनार गंगासागर मोहल्ले में बुधवार देर रात घटी इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।

    ई रिक्शा चलाता था युवक

    मृतक की पहचान 29 वर्षीय जितेंद्र साह के रूप में हुई है। वह ई-रिक्शा चलाकर अपने तीन मासूम बच्चों का किसी तरह पालन-पोषण करता था।

    जितेंद्र के परिजनों के अनुसार उसने पत्नी के इलाज के लिए एक लाख रुपये का कर्ज लिया था। उसने 20 हजार रुपये लौटा दिए थे और रोजाना 200 रुपये ब्याज भी भर रहा था।

    मासूमों के सामने पीटा

    इसके बावजूद कर्जदाता रोजाना 400 रुपये देने का दबाव बना रहा था। बुधवार की रात सूदखोर की महिला कर्मी ने बच्चों के सामने जितेंद्र की चप्पल से पिटाई कर दी।

    कमरे में लगाई फांसी

    अपमान से दुखी होकर जितेंद्र ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और फंदे से झूल गया। कुछ देर बाद खिड़की से पिता को लटकता देख बच्चे रोने-बिलखने लगे।

    पत्नी की हो चुकी मौत

    जितेंद्र की पत्नी की पहले ही बीमारी के कारण मौत हो चुकी थी। अब पिता का साया भी उठ जाने से तीनों मासूम बच्चों के सामने पालन-पोषण का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।

    घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।