बंगाल में बीजेपी की जीत पर दरभंगा में जश्न, नेताओं ने कहा-‘राष्ट्रवाद और विकास की जीत’
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद बिहार के दरभंगा में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। नेताओं ने इसे प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व, ...और पढ़ें

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है। (फोटो-AI)
HighLights
पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर दरभंगा में जश्न।
नेताओं ने इसे पीएम मोदी की नीतियों की जीत बताया।
राष्ट्रवाद, सुशासन और विकास के प्रति जनता का विश्वास।
संवाद सहयोगी, जाले (दरभंगा) । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद बिहार में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिला। बिहार के दरभंगा जिले में भी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया, मिठाइयां बांटी और एक-दूसरे को बधाई दी।
इस दौरान नेताओं ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी नेतृत्व की नीतियों की जीत बताया। उन्होंने कहा कि जनता ने विकास और सुशासन के पक्ष में मतदान किया है।
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का सपना आज साकार
बता दें कि दरभंगा समेत जगहों पर आतिशबाजी भी की गई। पार्टी नेताओं ने कहा कि यह जीत आने वाले चुनावों में बीजेपी के लिए सकारात्मक संकेत है।
बता दें कि पश्चिम बंगाल में भाजपा के प्रचंड जीत को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का सपना आज साकार होता प्रतीत हो रहा है।
इस आशय का उदगार जाले विधायक सह पूर्व मंत्री जीवेश कुमार में कही। उन्होंने कहा कि जिस पावन भूमि पश्चिम बंगाल ने उन्हें जन्म दिया, उसी बंगाल की जागरूक जनता ने भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड विजय देकर इतिहास रच दिया है।
यह जनादेश केवल एक राजनीतिक जीत नहीं, बल्कि राष्ट्रवाद, सुशासन और विकास के प्रति अटूट विश्वास की अभिव्यक्ति है। उन्होंने पश्चिम बंगाल के सम्मानित मतदाताओं, जागरूक नागरिकों एवं भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं के प्रति हृदय से आभार एवं अभिनंदन व्यक्त किया है।
खबरें और भी
यह ऐतिहासिक सफलता माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी एवं प्रेरणादायी नेतृत्व, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी के सशक्त संगठनात्मक मार्गदर्शन तथा माननीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी के कुशल एवं प्रभावी चुनावी प्रबंधन का परिणाम है।यह विजय सभी कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं पश्चिम बंगाल की महान जनता को इस गौरवपूर्ण विजय पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।