Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chirag Paswan : भारी बारिश के बीच मंच पर डटे रहे चिराग, कांग्रेस पर दे दिया बवाल मचाने वाला बयान; सियासी हलचल तेज

    Updated: Thu, 09 May 2024 11:46 AM (IST)

    Bihar Politics चिराग पसवान लोकसभा चुनाव को लेकर लगातार सभाएं कर रहे हैं। वह बुधवार को बारिश के बीच लोगों के पास पहुंचे। सभा को संबोधित करते हुए चिराग ...और पढ़ें

    हाजीपुर से एनडीए प्रत्याशी चिराग पासवान। फोटो- जागरण
    हाजीपुर से एनडीए प्रत्याशी चिराग पासवान। फोटो- जागरण

    HighLights

    1. मुद्दाहीन विपक्ष भ्रम फैलाकर लेना चाहता वोट : चिराग पासवान
    2. दरभंगा से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में सभा का आयोजन

    संवाद सहयोगी, हनुमाननगर/मनीगाछी (दरभंगा)। Bihar Politics In Hindi चिराग पासवान ने चुनावी सभा के दौरान कांग्रेस को जमकर घेरा है। उन्होंने कहा कि जब तक चिराग (Chirag Paswan) है, न हमारे संविधान को खतरा है और न ही कोई आरक्षण छीन सकता है। मुद्दाहीन विपक्ष भ्रम फैलाकर वोट लेना चाहता है। जिससे सावधान रहें।

    लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बनेगा तो देश का हर गांव विकसित होगा। हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत किया है। चरण के चुनाव में तय हो गया है कि मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बन रहे हैं। 

    वे बुधवार को दरभंगा लोकसभा के भाजपा (BJP) प्रत्याशी गोपालजी ठाकुर के पक्ष में हनुमाननगर के डीहलाही एवं मनीगाछी के राघोपुर खेल मैदान में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

    आपातकाल लगाकर संविधान की हत्या- चिराग पासवान

    Bihar News चिराग ने कहा कि कांग्रेस (Congress) की सरकार बनने पर विरासत टैक्स लगाकर आम लोगों की जमीन जायदाद, गहने एवं अन्य संपत्तियों को जब्त कर लिया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि आपातकाल लगाकर संविधान की हत्या करने वाले राजनीतिक दल संविधान एवं आरक्षण खत्म करने की झूठी अफवाहें फैलाकर प्रधानमंत्री को बदनाम करने एवं लोगों को भ्रमित करने में लगे हैं।

    ऐसे लोगों से सचेत रहें। उन्होंने बारिश के बीच चुनावी सभा में मौजूद लोगों के प्रति आभार जताया। उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं को गिनाया।

    पिछले चुनाव में जीरो वाले इस बार भी रहेंगे जीरो

    पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि जैसे सूरज का उगना तय है, नरेन्द्र मोदी का प्रधानमंत्री बनना भी तय है। जिनको पिछले लोकसभा चुनाव में जीरो सीट मिली थी, इस बार भी जीरो ही रहेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री का संदेश लोगों तक पहुंचाने एवं चुनाव में पूरी भागीदारी निभाने की अपील की।

    यह भी पढ़ें-

    Katihar News : पारिवारिक विवाद के बाद 9 साल के बच्चे की हत्या, एक सप्ताह बाद मिला शव; चाचा ही निकला कातिल

    Bihar Politics : लालू यादव को कभी हराया था, आज RJD से जुड़ेंगे ये कद्दावर नेता; क्या रामकृपाल की बढ़ेगी टेंशन?

    खबरें और भी