Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics : लालू यादव को कभी हराया था, आज RJD से जुड़ेंगे ये कद्दावर नेता; क्या रामकृपाल की बढ़ेगी टेंशन?

    Updated: Wed, 08 May 2024 01:28 PM (IST)

    Bihar Politics लालू यादव की पार्टी राजद में एक कद्दावर नेता शामिल होने जा रहा है। दिलचस्प बात यह है कि लालू यादव को एक समय इस कद्दावर ने बिहार की एक ल ...और पढ़ें

    रंजन यादव एक बार फिर राजद में शामिल होंगे, मीसा भारती को हो सकता है फायदा
    रंजन यादव एक बार फिर राजद में शामिल होंगे, मीसा भारती को हो सकता है फायदा

    HighLights

    1. लालू प्रसाद को पराजित करने वाले रंजन यादव राजद में होंगे शामिल
    2. 2009 पाटलिपुत्र सीट से रंजन ने पराजित किया था लालू को

    राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Politics In Hindi पाटलिपुत्र संसदीय सीट से कभी लालू प्रसाद (Lalu Yadav) को पटखनी देने वाले जदयू (JDU) नेता रंजन यादव एक बार फिर राजद (RJD) में शामिल होंगे। बुधवार यानी 8 मई की शाम वे 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास पहुंच राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद की मौजूदगी में राजद की सदस्यता लेंगे।

    रंजन यादव किसी दौर में लालू प्रसाद के मित्रों की श्रेणी में शामिल थे। लालू प्रसाद के अधिकांश फैसलों में रंजन यादव उनके साथ रहे। रंजन यादव दो बार राज्यसभा सदस्य भी रहे।

    दोनों बार जनता दल ने उन्हें यह मौका दिया। पहली बार 1990 से 1996 और इसके बाद 1996 से 2002 तक, लेकिन इसके बाद वे राजद छोड़ जदयू में शामिल हो गए।

    कुछ दिनों के लिए भाजपा के साथ भी जुड़े

    Bihar News जदयू ने उन्हें 2009 के लोकसभा चुनाव में पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया। उनका मुकाबला राजद नेता और पुराने मित्र लालू प्रसाद से होना था। इस चुनाव लालू प्रसाद अपने मित्र रंजन यादव से पराजित रहे। बाद में उनका जदयू से भी मोहभंग हुआ और वे कुछ दिनों के लिए भाजपा में आए।

    इसके पूर्व उन्होंने अपनी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राष्ट्रवादी) भी बनाई, लेकिन समय के साथ वे राजनीति के हाशिये पर चले गए। अब रंजन यादव एक बार फिर राजनीति में वापसी कर रहे हैं। वे अपने पुराने मित्र लालू प्रसाद और पार्टी राजद की सदस्यता ले रहे हैं।

    जानकारी के अनुसार रंजन यादव बुधवार की शाम पटना स्थित राबड़ी आवास पहुंच लालू प्रसाद की उपस्थिति में राजद की सदस्यता लेंगे। बता दें कि इस बार पाटलीपुत्र सीट से लालू की बड़ी बेटी राजद के टिकट पर मैदान में हैं। रंजन यादव के राजद में शामिल होने से उन्हें काफी फायदा मिलेगा।  

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें-

    इस शिक्षक ने KK Pathak को भी चौंका दिया! फर्जी बिल लेकर पहुंचा बैंक, मैनेजर ने फोन घुमाया तो मच गया हड़कंप

    Bihar Politics : इधर अनंत सिंह जेल से निकले, उधर RJD ने खेल दिया बड़ा दांव; अशोक महतो के लिए इस नेता को किया सेट