Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics : इधर अनंत सिंह जेल से निकले, उधर RJD ने खेल दिया बड़ा दांव; अशोक महतो के लिए इस नेता को किया सेट

    Updated: Wed, 08 May 2024 11:02 AM (IST)

    Bihar Politics चुनाव के बीच पूर्व विधायक और बाहुबली अनंत सिंह 15 दिनों के लिए बाहर आए हैं। वह मुंगेर सीट पर ललन सिंह को सपोर्ट कर रहे हैं। इस बीच राजद ...और पढ़ें

    बाहुबली अशोक महतो की पत्नी मुंगेर सीट से मैदान में
    बाहुबली अशोक महतो की पत्नी मुंगेर सीट से मैदान में

    HighLights

    1. क्या गरीबों की लड़ाई लड़ना गुनाह है- मुकेश सहनी
    2. यह देश किसी का जागीर नहीं- मुकेश सहनी

    राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Politics In Hindi मुंगेर सीट पर सियासी बवाल मचा है। पूर्व विधायक और बाहुबली अनंत सिंह के बाहर निकलने के बाद क्षेत्र में चहल-पहल तेज हो गई है। उन्होंने खुलकर ललन सिंह को सपोर्ट कर दिया है। इस बीच, राजद भी मुंगेर सीट को लेकर काफी गंभीर हो गई है। पार्टी ने मंगलवार को अशोक महतो के लिए मुकेश सहनी को आगे किया।   

    विकासशील इंसान पार्टी (वीआइपी) के संस्थापक और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी (Mukesh Sahani) ने कहा है कि भाजपा (BJP) नेता बाबा साहब के संविधान को नहीं मानते हैं, इस कारण वे इसे खत्म करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यह देश किसी की जागीर नहीं है।

    मुकेश सहनी ने कहा कि यह देश हमारा है और बाबा साहब के संविधान ने हमलोगों को जीने का अधिकार दिया है। सहनी मंगलवार को आरके मैदान, लखीसराय में अशोक महतो (Ashok Mahto) की पत्नी और राजद (RJD) प्रत्याशी अनिता देवी के पक्ष में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

    भाजपा पर विधायकों को खरीदने-तोड़ने का आरोप भी लगाया

    सहनी ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सभी संस्थानों का निजीकरण कर आरक्षण समाप्त करने का षड्यंत्र कर रही है। उन्होंने लोगों से अधिकार की लड़ाई लड़ने के लिए संघर्ष करने की अपील की। सहनी ने इस दौरान भाजपा पर विधायकों को खरीदने-तोड़ने का आरोप भी लगाया।

    खबरें और भी

    उन्होंने कहा कि क्या गरीबों की लड़ाई लड़ना, अपने समाज के कल्याण की लड़ाई लड़ना गुनाह है। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि आपको जो करना है करो, मैं गरीबों की लड़ाई लड़ता रहूंगा। सहनी ने सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूत करने के लिए राजद के प्रत्याशी को विजयी बनाने की अपील की।

    झारखंड, रोहतास व जहानाबाद में तेजस्वी-सहनी की चुनावी सभाएं

    Bihar News बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) और विकासशील इंसान पार्टी (वीआइपी) के संस्थापक मुकेश सहनी आठ मई को झारखंड के साथ ही बिहार में रोहतास और जहानाबाद में चुनावी सभाएं करेंगे।

    आठ मई को दोनों नेता अपराह्न 12.15 बजे भवनाथपुर हाईस्कूल मैदान, गढ़वा (झारखंड) पहुंचेंगे और चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद 1.10 बजे छतरपुर हाईस्कूल में इनकी आम सभा होगी।

    2.30 बजे दोनों नेता उत्क्रमित मध्य विद्यालय प्रेमनगर मैदान, अकोढ़ी गोला, रोहतास और 3.45 बजे गांधी मैदान, जहानाबाद में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

    यह भी पढ़ें-

    दिल्ली के लिए Congress के स्टार प्रचारकों में बिहार का कोई चेहरा नहीं, कन्हैया कुमार का मनोज तिवारी से होगा सामना

    Bihar News : चुनाव भर जेब में लेकर ना घूमें इतना कैश, पकड़े जाने पर हो जाएगी मुश्किल, जांच टीम चेकिंग में जुटी