हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी, दरभंगा एयरपोर्ट पर जल्द मिलेगी नाइट लैंडिंग की सुविधा
Darbhanga Airport Night Landing : रक्षा मंत्रालय ने दरभंगा एयरपोर्ट पर बहुप्रतीक्षित नाइट लैंडिंग सुविधा को मंजूरी दे दी है। एयरलाइंस द्वारा शेड्यूल म ...और पढ़ें

यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।
HighLights
रक्षा मंत्रालय ने दरभंगा एयरपोर्ट नाइट लैंडिंग को मंजूरी दी।
एयरलाइंस शेड्यूल मिलते ही सेवा होगी शुरू, यात्रियों को लाभ।
सांसद गोपाल जी ठाकुर के प्रयासों से मिली यह सफलता।
जागरण संवाददाता, दरभंगा । Darbhanga Airport Latest News : एयर कनेक्टिविटी के क्षेत्र में दरभंगा में नया आयाम स्थापित करने के लिए रक्षा मंत्रालय ने महत्वपूर्ण पहल की है। दरभंगा एयरपोर्ट पर बहुप्रतीक्षित नाइट लैंडिंग सुविधा के लिए रक्षा मंत्रालय द्वारा सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई है।
विभिन्न उड़ान कंपनियों द्वारा इसके लिए समय के सूचीबद्ध होते ही नाइट लैंडिंग सेवा को प्रारंभ कर दिया जाएगा। सांसद सह दरभंगा एयरपोर्ट सलाहकार समिति के चेयरमैन डा. गोपाल जी ठाकुर ने एक विज्ञप्ति में दी है।
सांसद डा. ठाकुर ने बताया कि इस सुविधा को शीघ्र प्रारंभ किए जाने के लिए लगातार प्रयासरत थे। दो दिन पहले नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ से भेंट कर दरभंगा एयरपोर्ट पर शीघ्र नाइट लैंडिंग सुविधा प्रारंभ कराने का विशेष आग्रह किया था।
भेंट के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस विषय पर तत्काल संज्ञान लेते हुए सकारात्मक पहल के लिए आश्वास्त किया था जिसका परिणाम अब धरातल पर साकार हो रहा है।
रक्षा मंत्रालय की ओर से मंगलवार को सांसद डा. ठाकुर को सूचित किया गया है कि नाइट लैंडिंग प्रारंभ कराने के लिए रक्षा मंत्रालय एवं वायुसेना की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एयरलाइंस कंपनियों द्वारा उड़ानों का शेड्यूल उपलब्ध कराए जाने के बाद नाइट लैंडिंग सुविधा को प्रारंभ किया जाएगा।
सांसद ने दरभंगा एयरपोर्ट से नाइट लैंडिंग सुविधा की इस महत्वपूर्ण प्रगति के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ एवं नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू के प्रति आभार प्रकट किया है।
कहा है कि केंद्र सरकार के सकारात्मक सहयोग और समन्वित प्रयासों से दरभंगा एयरपोर्ट के विकास को लगातार नईं उपलब्धि हासिल हो रही है शीघ्र ही दरभंगा एयरपोर्ट से नाइट फ्लाइट सेवा प्रारंभ होगी।
जिससे मिथिला के लाखों यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी तथा दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद सहित अन्य महानगरों से आने जाने वाले यात्रियों को आपातकालीन समय में भी राहत मिलेगी एवं व्यापार, उद्योग, पर्यटन और निवेश के लिए वरदान साबित होगा।