Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुंबई-दिल्ली से आई फ्लाइट दरभंगा में एक घंटे तक आसमान में भटकती रही, यात्रियों में दहशत

    By Mrityunjay Bhardwaj Edited By: Dharmendra Singh
    Updated: Sun, 11 Jan 2026 04:01 PM (IST)

    मुंबई और दिल्ली से दरभंगा पहुंची इंडिगो की उड़ानें खराब मौसम और एप्रन पर अन्य विमानों के कारण लगभग एक घंटे तक आसमान में चक्कर लगाती रहीं। यात्रियों मे ...और पढ़ें

    इसमें जागरण आर्काइव से तस्वीर ली गई है।

    इसमें जागरण आर्काइव से तस्वीर ली गई है।

    HighLights

    1. मुंबई-दिल्ली की फ्लाइट दरभंगा में एक घंटे घूमी।

    2. खराब मौसम और एप्रन पर भीड़ से देरी हुई।

    3. यात्रियों में दहशत, कुछ उड़ानें रद भी हुईं।

    जागरण संवाददाता, दरभंगा। मुंबई और दिल्ली से यात्रियों को लेकर दरभंगा पहुंची एक फ्लाइट ने उस समय सबकी सांसें अटका दीं, जब तय समय पर लैंडिंग की बजाय विमान करीब एक घंटे तक आसमान में चक्कर काटता रहा। अचानक बदले हालात से फ्लाइट में सवार यात्रियों में दहशत का माहौल बन गया।

    बार-बार आसमान में घूमते विमान को देखकर कई यात्रियों के चेहरों पर डर साफ नजर आने लगा। आखिरकार सुरक्षित लैंडिंग हुई, लेकिन तब तक यह एक घंटा यात्रियों के लिए जिंदगी के सबसे लंबे पलों में बदल चुका था।

    पहले से एयरपोर्ट के एप्रन में दो फ्लाइट खड़ी थी

    प्रतिकूल मौसम से दरभंगा एयरपोर्ट से रविवार को उड़ान सेवा बेतरह प्रभावित रही। मुंबई एवं दिल्ली से यात्रियों को लेकर पहुंची इंडिगो की फ्लाइट को लैंडिंग के लिए करीब एक घंटे आसमान में चक्कर लगाना पड़ा। एयरपोर्ट के एप्रन में पहले से दो फ्लाइट खड़ी थी।

    मुंबई से इंडिगो की फ्लाइट 6ई628 को 12:45 में दरभंगा पहुंचना था। खराब मौसम की वजह से फ्लाइट 30 मिनट विलंब से उड़ान भरी। करीब दो बजे दरभंगा एयरपोर्ट के समीप पहुंचकर आसमान में एक घंटे तक चक्कर लगाई। इस बीच रनवे पर दिल्ली जाने वाली अकासा एवं हैदराबाद जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट खड़ी थी।

    अकासा की दिल्ली की फ्लाइट उड़ान भरी तो मुंबई की फ्लाइट लैंड की। इस बीच दिल्ली से इंडिगो की फ्लाइट 6ई360 निर्धारित समय 3:10 बजे से 20 मिनट पहले करीब ढाई बजे पहुंचकर लैंडिंग के लिए आसमान में चक्कर काट रही है। अभी रनवे पर हैदराबाद एवं मुंबई की फ्लाइट खड़ी है। एयरपोर्ट के शेड्यूल में 12 विमानों का आवागमन है।

    खबरें और भी

    पहले शेड्यूल में 16 विमानों का आवागमन प्रस्तावित था, लेकिन सुबह 10 बजे स्पाइसजेट ने दिल्ली से चलकर 2:10 बजे में दरभंगा पहुंचने वाली एसजी 495 और मुंबई से 12 बजे आने वाली एसजी 334 को रद करने की घोषणा कर दी।