दरभंगा में भूमिहीन परिवारों के लिए खुशखबरी, बासगीत पर्चा देने की प्रक्रिया तेज, जमीन का सपना होगा साकार
दरभंगा में भूमिहीन परिवारों को बासभूमि योजना के तहत बासगीत पर्चा वितरण की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। अधिकारियों ने गांव पहुंचकर जमीन और लाभुकों का सत् ...और पढ़ें
-1784819506418_m.webp)
निरीक्षण के दौरान लाभुकों के पात्रता की जांच करते एसडीओ ,डीसीएलआर। सौ. कर्मी।
HighLights
भूमिहीन परिवारों को बासगीत पर्चा देने की प्रक्रिया तेज।
अधिकारियों ने गांव पहुंचकर जमीन और लाभुकों का सत्यापन किया।
पात्र गरीब परिवारों को आवास के लिए जमीन मिलेगी।
संवाद सहयोगी, बेनीपुर (दरभंगा)। वर्षों से अपनी जमीन के इंतजार में जीवन गुजार रहे भूमिहीन परिवारों के लिए राहत की उम्मीद जगी है। सरकार की बासभूमि योजना के तहत बासगीत पर्चा वितरण की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।
इसी कड़ी में प्रशासनिक अधिकारियों ने खुद गांव पहुंचकर जमीन और लाभुकों का सत्यापन किया, ताकि पात्र परिवारों को जल्द से जल्द आवास के लिए जमीन का अधिकार मिल सके।
गांव पहुंचकर किया स्थल सत्यापन
बाथो रढ़ियाम पंचायत में गुरुवार को अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार झा और डीसीएलआर अविनाश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से संभावित सरकारी भूमि का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर चिह्नित भूमि की स्थिति देखी और बासगीत पर्चा के लिए चयनित लाभुकों की पात्रता का सत्यापन किया।
भूमि और अभिलेखों की हुई जांच
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने राजस्व कर्मियों और अंचलाधिकारी से भूमि की उपलब्धता, अभिलेखों की स्थिति तथा प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली। उन्होंने यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि पात्र लाभुकों का चयन पूरी पारदर्शिता के साथ हो।
पात्र परिवारों को मिलेगी प्राथमिकता
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि योजना का लाभ सबसे पहले गरीब और भूमिहीन परिवारों को मिलेगा। इसका उद्देश्य ऐसे लोगों को स्थायी आवास के लिए जमीन उपलब्ध कराना है, जिनके पास रहने के लिए अपनी भूमि नहीं है।
लापरवाही पर होगी कार्रवाई
एसडीओ और डीसीएलआर ने राजस्व कर्मचारियों को निर्देश दिया कि सत्यापन कार्य समयबद्ध और निष्पक्ष तरीके से पूरा किया जाए। किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम सूची से नहीं छूटना चाहिए, जबकि अपात्र लोगों को किसी भी हाल में योजना का लाभ नहीं मिलना चाहिए।
खबरें और भी
सरकार की मंशा, हर परिवार को मिले जमीन
अधिकारियों ने कहा कि सरकार का लक्ष्य प्रत्येक भूमिहीन और आवासविहीन परिवार को रहने के लिए जमीन उपलब्ध कराना है। इसके लिए सभी प्रशासनिक प्रक्रियाओं को तेजी से पूरा कर बासगीत पर्चा का वितरण सुनिश्चित किया जाएगा।
सत्यापन के दौरान अंचल कार्यालय के राजस्व अधिकारी, कर्मचारी, पंचायत प्रतिनिधि और अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।