Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दरभंगा में बिजली के खंभे से टकराई बाइक, हादसे में दो युवकों की मौत

    Updated: Fri, 17 Jul 2026 11:18 PM (IST)

    दरभंगा के फेकला थाना क्षेत्र में तेलिया पोखर के पास एक तेज रफ्तार बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई। इस भीषण हादसे में गोढ़िया कुशोथर के सुंदर सदा (20) और ...और पढ़ें

    इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

    इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

    संवाद सहयोगी, दरभंगा । घर लौटने के कुछ ही देर बाद दो युवक बाइक से पड़री चौक जाने के लिए निकले थे। उन्हें क्या पता था कि यह सफर उनकी जिंदगी का आखिरी सफर साबित होगा।

    फेकला थाना क्षेत्र के घोड़ियां से पड़री जाने वाली सड़क पर तेलिया पोखर के निकट शुक्रवार की देर शाम तेज रफ्तार बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद स्वजन में कोहराम मच गया।

    घर से एक किलोमीटर दूर हुआ हादसा

    मृतकों की पहचान गोढ़िया कुशोथर गांव निवासी रामबाबू सदा के पुत्र सुंदर सदा (20) और सदर थाना क्षेत्र के खरथूआ गांव निवासी निरगुन सदा के पुत्र अजय सदा (21) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि दोनों युवक मजदूरी का काम करते थे। शुक्रवार की शाम काम खत्म कर दोनों घर लौटे थे। इसके बाद बाइक से पड़री चौक जाने के लिए निकले।

    बिजली के खंभे से जा टकराई बाइक

    स्वजन के अनुसार, दोनों युवक घर से करीब एक किलोमीटर दूर तेलिया पोखर के पास पहुंचे थे। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से जख्मी होकर सड़क पर गिर पड़े।

    डीएमसीएच पहुंचते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

    हादसे की सूचना मिलते ही फेकला थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए डीएमसीएच पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

    खबरें और भी

    मां के साथ ननिहाल में रहता था अजय

    अजय सदा अपनी मां शीला देवी के साथ अपने ननिहाल गोढ़िया में रहता था। बेटे की मौत की खबर मिलते ही मां और अन्य स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं सुंदर सदा की मौत से भी परिवार में मातम पसर गया।

    पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव

    हादसे के बाद पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्वजन डीएमसीएच पहुंच गए। दोनों युवकों की मौत से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है।