दरभंगा में 13 करोड़ का पुल अधूरा, हर दिन जान हथेली पर रख नदी पार कर रहे ग्रामीण
दरभंगा के कमला बलान नदी पर 13 करोड़ का पुल निर्धारित तिथि बीत जाने के सात माह बाद भी अधूरा है, जिससे 15 हजार से अधिक ग्रामीण जान जोखिम में डालकर नाव स ...और पढ़ें

अधूरा पड़ा चौकीय पुल। सौजन्य से जागरण।
HighLights
13 करोड़ का पुल निर्धारित तिथि के सात माह बाद भी अधूरा।
15 हजार ग्रामीण जान जोखिम में डालकर नाव से आवागमन।
ग्रामीणों ने पुल निर्माण में तेजी लाने की मांग की।
पंचायत सूत्र, इटहर ,(कुशेश्वरस्थान/ दरभंगा) । इटहर पंचायत के चौकिया गांव स्थित कमला बलान नदी पर निर्माणाधीन आरसीसी एचएल पुल की धीमी रफ्तार से चल रहे कार्य ने स्थानीय ग्रामीणों का धैर्य तोड़ दिया है।
सात माह से अधिक समय गुजरने के बाद भी पुल अधूरा
निर्माण कार्य पूरा होने की निर्धारित तिथि बीते सात माह से अधिक समय गुजरने के बाद भी पुल अधूरा पड़ा है। पुल निर्माण की सुस्त गति को लेकर क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश है।
ग्रामीणों का कहना है कि पुल के अभाव में उन्हें नदी पार करने के लिए नाव और जुगाड़ के सहारे आवागमन करना पड़ता है। इस दौरान कई बार नाव दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं, जिसमें लोगों की जान तक जा चुकी है। इसके बावजूद पुल निर्माण कार्य में तेजी नहीं लाई जा रही है।
पुल निर्माण पूरा नहीं होने का सबसे अधिक खामियाजा इटहर पंचायत के इटहर, लक्ष्मीनिया, चौकिया, बलथवा तथा भिन्डुआ पंचायत के गोबराही एवं रंगेलीपुर गांव के लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
मध्य जून में बाढ़ की दस्तक देते ही इन गांवों का सीधा सड़क संपर्क भंग हो गया। इसके बाद करीब 15 हजार से अधिक लोगों को नाव के सहारे नदी पार कर आवागमन करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन से पुल निर्माण में आ रही बाधाओं को तत्काल दूर कर कार्य को युद्ध स्तर पर पूरा कराने की मांग की है। बताया जाता है कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेज-3 के तहत टी-03 धोबलिया स्कूल से बलथरवा भाया बरनिया इंथान रोड में सीएच 3 200 किलोमीटर पर इस आरसीसी एचएल पुल का निर्माण 24 जून 2024 को शुरू हुआ था।
निर्माण कार्य पूरा करने की निर्धारित तिथि 13 दिसंबर 2025 थी। 116.49 मीटर लंबे पुल का निर्माण 13,09,34,725 रुपये की प्राक्कलित राशि से कराया जा रहा है। निर्माण कार्य ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल, बिरौल के कार्यपालक अभियंता की देखरेख में हो रहा है, जबकि संवेदक यदुवंश कुमार सिंह हैं।
खबरें और भी
वर्तमान में पुल का एक स्लैब और दोनों तरफ संपर्क सड़क का निर्माण कार्य शेष है। नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि होने से आने वाले दिनों में निर्माण कार्य और प्रभावित होने की आशंका है।
विभाग की ओर से अब तक पुल निर्माण पूरा करने की नई समयसीमा भी निर्धारित नहीं की गई है। इससे ग्रामीणों में पुल के शीघ्र पूरा होने को लेकर संशय बना हुआ है।
पुल निर्माण पूरा होने के बाद इटहर पंचायत सहित भिन्डुआ पंचायत के गोबराही और रंगेलीपुर गांव के लोगों को बारहमासी सड़क संपर्क उपलब्ध हो सकेगा और नाव के जोखिम भरे सफर से मुक्ति मिलेगी।