Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली-दरभंगा उड़ान भरने वालों के लिए जरूरी अपडेट, स्पाइसजेट और अकासा की फ्लाइट रद

    Updated: Wed, 01 Jul 2026 09:04 PM (IST)

    दिल्ली से दरभंगा आने वाली स्पाइसजेट और अकासा की एक-एक फ्लाइट रद्द हो गई, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई। स्पाइसजेट की फ्लाइट रद होने की सूचना देर ...और पढ़ें

    यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।

    यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।

    संवाद सहयोगी, दरभंगा । दिल्ली से दरभंगा एयरपोर्ट आनेवाली स्पाइसजेट और अकासा की एक-एक जोड़ी फ्लाइट रद रही। हालांकि दिल्ली से 10:55 में दरभंगा लैंड करने वाली अकासा की फ्लाइट क्यूपी 1405 रद होने की घोषणा एयरलाइन कंपनी ने पहले कर दी थी।

    जबकि दिल्ली से 4:15 में दरभंगा पहुंचने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट संख्या एसजी 495 के रद होने की सूचना विलंब से यात्रियों को दी गई। तय समय के अनुसार बड़ी संख्या में यात्री एयरपोर्ट पहुंच गए।

    जब यात्रियों को अचानक फ्लाइट रद होने की सूचना मिली तो उनमें मायूसी छा गई। यात्रा प्रभावित होने से यात्रियों ने स्पाइसजेट की सेवा के प्रति गहरी नाराजगी जाहिर कर व्यवस्था में सुधार करने की मांग की।

    जानकारी के अनुसार, तीन बजे के बाद यात्री टिकट को रिशेड्यूल कराकर एयरपोर्ट से घर लौटने लगे। जबकि कुछ यात्री पटना एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए। बुधवार को दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु के लिए आठ विमानों का आवागमन हुआ।

    मुंबई से दरभंगा आनेवाली स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी 115 निर्धारित समय 10:15 से 40 मिनट विलंब से 10:55 में पहुंची।

    बेंगलुरु से दरभंगा आनेवाली अकासा की फ्लाइट क्यूपी 1513 निर्धारित समय 12:05 से 10 मिनट पहले पहुंच गई। मुंबई से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई535 निर्धारित समय 12:50 से 25 मिनट विलंब से 1:15 में पहुंची।

    दिल्ली से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई360 निर्धारित समय तीन बजे से 23 मिनट पहले पहुंच गई। बता दें कि इससे पूर्व भी दिल्ली से दरभंगा आनेवाली स्पाइसजेट की फ्लाइट संख्या एसजी 495 रद थी। विमानन कंपनी ने यात्रियों को पहले ही इसकी सूचना दे दी थी।

    सोमवार को फंसे अकासा के विमान ने मंगलवार सुबह 9:30 बजे मुंबई के लिए उड़ान भरी। दरभंगा एयरपोर्ट पर 12 विमानों का आवागमन हुआ।

    मुंबई से आनेवाली स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी 115 निर्धारित समय 10:15 से पांच मिनट विलंब से 10:20 बजे पहुंची।

    अकासा की फ्लाइट क्यूपी 1405 10:55 से नौ मिनट पहले, क्यूपी 1513 12:05 से आठ मिनट पहले और क्यूपी 1139 1:05 से 25 मिनट पहले पहुंची। इंडिगो की फ्लाइट 6 ई 537 2:10 से सात मिनट विलंब से और 6 ई 360 तीन बजे से 28 मिनट पहले पहुंची।