Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दरभंगा में पांच दिन बाद नाले से मिला लोडेड पिस्टल, क्या इसी से दारोगा को मारी गई थी गोली?

    Updated: Tue, 30 Jun 2026 09:59 PM (IST)

    दरभंगा के ओझौल गांव में सहायक दारोगा को गोली मारने और हमलावर की हत्या के पांच दिन बाद पुलिस ने घटना स्थल के पास नाले से एक लोडेड पिस्टल बरामद की है। प ...और पढ़ें

    इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

    इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

    HighLights

    1. दरभंगा में सहायक दारोगा गोलीकांड के पांच दिन बाद पिस्टल बरामद।

    2. नाले से मिली लोडेड 7.6 एमएम पिस्टल, जांच जारी।

    3. पुलिस कर रही है गोली और फरसे पर खून की जांच।

    जागरण संवाददाता, दरभंगा । बहादुरपुर थाना क्षेत्र के ओझौल गांव में शुक्रवार को सहायक दारोगा मो. मोबिन की गोली मारकर जख्मी करने और हमलावर सुनील सहनी की फरसा से काटकर हत्या कर देने के मामले में पुलिस ने पांचवें  दिन एक लोडेड पिस्टल बरामद किया है।

    बताया जा रहा है कि गोली मारने की घटना में इस पिस्टल का प्रयोग हुआ था। हालांकि जांच के बाद यह पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस ने घटना स्थल के पास के नाले में काफी खोजबीन के बाद बुलडोजर की मदद से नाले के स्लैब को हटवाकर  कचरे के अंदर से पिस्टल को बरामद किया है।

    बरामद हथियार में 7.6 एमएम की एक गोली लोड थी। जिसे जब्त कर सुरक्षित रखा गया है। फिलहाल पुलिस पिस्टल की जांच करने में जुटी है। क्या इसी पिस्टल से सहायक दारोगा मो. मोबिन को सुनील सहनी ने गोली मारी थी ।

    वही मो. मोबिन के पेट से निकली गोली क्या इसी पिस्टल की है। शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती सहायक दारोगा मो. मोबिन को स्वजन ने डिस्चार्ज कराकर बेहतर इलाज कराने के लिए रेफर कराया है।

    इधर, पुलिस ओझौल गांव में गश्त कर रही है। कोई अप्रिय घटना नहीं हो इसे लेकर पुलिस बल की तैनाती पांचवें दिन भी जारी है। वही नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

    गिरफ्तारी के डर से दोनों ओर से दर्ज प्राथमिकी के नामजद आरोपित फरार चल रहे हैं। ओझौल गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। दोनों पक्ष के लोग कुछ बताने और बोलने से बचने की कोशिश कर रहे हैं।थानाध्यक्ष प्रसुंजय कुमार स्वयं गांव में दल बल के साथ छानबीन करने में जुटे हैं।

    खबरें और भी

    उन्होंने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है। बावजूद, चौकसी बरती जा रही है।पुलिस ने गोली को फारेंसिक टीम को सौंप दिया है ।ताकि यह स्पष्ट हो सके कि दोनों एक ही पिस्टल की है या अलग।

    फरसा पर लगे खून की भी जख्मी और मृत सुनील सहनी के बदन लिए गए खून के नमूने को मैच कराया जा रहा है। घटना स्थल पर लगे दो सीसी कैमरे के फुटेज की जांच में पुलिस जुटी हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटनास्थल के पास नाले से लोडेड पिस्टल बरामद किया गया है। आरोपितो की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।